Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक चढे़गा पारा, 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Uttarakhand Weather Update today in hindi मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन शुष्क मौसम रहने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 06:26 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 06:26 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक चढे़गा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जून की शुरुआत से पहले मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो सकते हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन शुष्क मौसम रहने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार को हल्द्वानी का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी    34.0          24.5

पंतनगर    34.9         22.2

मुक्तेश्वर    23.6        11.0

नैनीताल   21.6        13.3

अल्मोड़ा   29.0        13.1

बागेश्वर    34.2        15.8

चम्पावत    24.5       10.3

पिथौरागढ़   28.9       13.9

मई में सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

मई विदाई की ओर है। इस बार मई में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली है। मई पहले दो सप्ताह व फिर तीसरे सप्ताह में हुई बारिश ने उत्तराखंड को तरबतर कर दिया। इससे तराई-भाबर में पिछले वर्षों की अपेक्षा कम गर्मी झेलनी पड़ी। उत्तराखंड में मई में सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है। कोई जिला ऐसा नहीं है जहां सामान्य से कम बारिश हुई हो। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 134 प्रतिशत अधिक पानी बरसा। बागेश्वर में 130 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 53 प्रतिशत, ऊधम सिंह नगर में 66 प्रतिशत, नैनीताल में 20 प्रतिशत व चम्पावत में 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बारिश के बाद नमी बढऩे से पर्वतीय क्षेत्रों में खरीफ की फसलों की बुआई शुरू हो गई है।

जिलेवार मई की बारिश (मिमी में)

जिला      वास्तविक    सामान्य बारिश

अल्मोड़ा    67.5        44.0

बागेश्वर     101.2       44.0

चम्पावत    52.7        46.0

नैनीताल    63.7        53.0

पिथौरागढ़   204.7      87.3

यूएसनगर   50.0        30.2

(नोट : आंकड़े एक से 26 मई के)

बेतालघाट समेत कई हिस्सों में बारिश

गुरुवार को कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश हुई। नैनीताल जिले के बेतालघाट में 0.5 मिमी बारिश हुई। खटीमा में 19.0 मिमी, चम्पावत के पंचेश्वर में 39.0 मिमी, बेरीनाग में 4.0 मिमी, धारचूला में 2.0 मिमी बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से तापमान में हल्की कमी आई है। हल्द्वानी में आंशिक बादल छाए रहे। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री, पंतनगर का 34.9 डिग्री रहा। नैनीताल में 21.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.