Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: नेमत बनकर बरसे बदरा, गर्मी हुई छू-मंतर... आज भी मैदानों में बूंदाबांदी और पहाड़ों में बौछार के आसार

Uttarakhand Weather मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने लगा है। जिसके चलते पहाड़ों पर वर्षा शुरू होने लगी है। पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। हालांकि तापमान गर्म रहेगा अगर बूंदाबांदी हुई तो उन क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 20 Jun 2024 03:03 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में आज हल्की बूंदाबांदी के साथ पहाड़ों में बौछार

जासं, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather: आखिरकार बुधवार को बादलों ने रहम कर ही दिया। उत्‍तराखंड के लगभग सभी इलाकों में बौछारें पड़ीं और गर्मी से राहत मिल गई। कहीं-कहीं धूल के साथ तेज आंधी भी चली।   

वहीं आज गुरुवार को भी राहत जारी रही। हल्‍द्वानी में बादल छाए रहे और बौछार भी पड़ी। वहीं राज्‍य के मैदानी इलाकों में आज हल्की बूंदाबांदी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की बौछार होगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने लगा है। जिसके चलते पहाड़ों पर वर्षा शुरू होने लगी है।

बुधवार को हल्द्वानी में 34 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 42 डिग्री तापमान रहा जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। सुबह से लेकर दोपहर तक हल्द्वानी में तपती गर्मी से लोग परेशान रहे।

उधर पहाड़ों पर वर्षा होने से शाम के समय मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिला। पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है। गुरुवार को मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। हालांकि तापमान गर्म रहेगा, अगर बूंदाबांदी हुई तो उन क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

पहली वर्षा में ही धुल गए दावे, दो स्टेट हाईवे समेत आठ मोटर मार्ग बंद

विकासनगर: पहली वर्षा में ही विभागीय अधिकारियों के दावे धराशाई हो गए। जौनसार बावर में पहाड़ दरकने से दो स्टेट हाईवे समेत आठ मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। जिस कारण किसान अपनी कृषि उपज को सही समय पर कृषि मंडी नहीं जा पाए और उन्हें परेशानियां उठानी पड़ी। लोनिवि चकराता के दो स्टेट हाईवे समेत सात व लोनिवि साहिया का एक मार्ग पर मलबे के कारण यातायात बाधित है। बुधवार को हुई वर्षा से टोंस व यमुना नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया।

पहाड़ों की रानी मसूरी में पांच घंटे बरसे बादल

पांच घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश से पहाड़ों की रानी का मौसम सुहावना हो गया। तापमान गिरने से स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली।

बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और नगर व आसपास वर्षा का दौर शुरू हो गया। इस दौरान तेज हवाएं भी चली और मसूरी देहरादून हाईवे पर कोल्हूखेत के समीप एक पेड़ वाहन के बोनट पर गिर गया। इससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें