Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आफत बनी बारिश, जलभराव से लोग परेशान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शुक्रवार रात क्षेत्र में हुई बारिश आफत बनकर आई। रामपुर क्षेत्र में सिचाई नहर

By JagranEdited By: Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:32 AM (IST)
Hero Image
आफत बनी बारिश, जलभराव से लोग परेशान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शुक्रवार रात क्षेत्र में हुई बारिश आफत बनकर आई। रामपुर क्षेत्र में सिचाई नहरें क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर मलबा जमा हो गया। साथ ही कई घरों में बरसात का पानी घुस गया। वहीं, कुंभीचौड़ में नाला उफान पर आने से एक घर को जाने वाले मार्ग का आधा हिस्सा बह गया। लोगों ने नगर निगम व सिचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शुक्रवार रात सात बजे से शुरू हुई बारिश का दौर रात करीब एक बजे तक चलता रहा। जिसके कारण क्षेत्र में नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जलभराव की समस्या रही। कुंभीचौड़ में आबादी के बीच से गुजर रहे नाले के उफान पर आने से एक घर को जाने वाला मार्ग बह गया। साथ ही कई घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कुंभीचौड़ निवासी वीर सिंह के घर के समीप मलबा जमा हो गया। वहीं, कुंभीचौड़ से रामपुर को जाने वाले मार्ग पर सिचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजा नहरों से बहने वाला पानी आबादी क्षेत्र में घुस गया। साथ ही सड़क पर जगह-जगह मलबा जमा हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व सिचाई विभाग ने मलबे को हटाकर यातायात को सुचारु किया। रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के बाद भी सिचाई विभाग ने नहरों की मरम्मत नहीं करवाई। नतीजा नहरों में पानी आने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। सतीश सिंह नेगी ने बताया कि पानी के साथ बहकर आया मलबा उनके खेत व घर के बाहर जमा हो गया है। परिवार के सदस्यों ने पूरा दिन लगाकर मलबे को साफ किया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर