Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election Result 2024: उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट पर खिला कमल, पढ़ें कौन हैं अनिल बलूनी? जिन्‍होंने कांग्रेस को दी पटखनी

Lok Sabha Election Result 2024 उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। चार जून को नतीजे आए और शुरूआत से ही भाजपा ने पांचों सीटों पर बढ़त बनाई रखी। उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में पौड़ी को सबसे हॉट सीट माना गया। यहां भाजपा ने जीत दर्ज की। अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 05 Jun 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election Result 2024: अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं।

ऑनलाइन डेस्‍क, देहरादून: Uttarakhand Election Result 2024: उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में पौड़ी को सबसे हॉट सीट माना गया। यहां भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा के उम्‍मीदवार अनिल बलूनी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल को भारी मतों से हराया।

उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। चार जून को नतीजे आए और शुरूआत से ही भाजपा ने पांचों सीटों पर बढ़त बनाई रखी।

कौन हैं अनिल बलूनी?

  • अनिल बलूनी को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। वह पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन संभाल चुके हैं।
  • अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं।
  • वह बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं।
  • अनिल बलूनी पौड़ी जिले के नकोट गांव के रहने वाले हैं।
  • उन्‍होंने अपने राजनीति जीवन की शुरूआत भी पौड़ी से ही की।
  • उत्‍तराखंड के अलग राज्‍य के रूप में अस्तित्‍व में आने के बाद 2002 में पहले विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें अनिल बलूनी ने भी चुनाव लड़ा।
  • उन्‍होंने बीजेपी के टिकट पर कोटद्वार विधानसभा से नामांकन भरा, लेकिन उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया। इसे लेकर वह हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए।
  • उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • अनिल बलूनी को 10 मार्च 2018 में उत्तराखंड से राज्यसभा भेजा गया।
  • साल 2024 में राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्‍होंने पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें