Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Srinagar Accident: मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, एक घायल

Srinagar Accident श्रीनगर में एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। कीर्तिनगर से लगभग 17 किमी दूर डोबलिया काटल पर एक बोलेरो मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। घायल मनोज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Nand kishore khanduri Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 18 Sep 2024 07:43 PM (IST)
Hero Image
Srinagar Accident: मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। जागरण

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। Srinagar Accident: कीर्तिनगर से लगभग 17 किमी दूर और दुगड्डा से लगभग आठ किमी दूर डोबलिया काटल पर बोलेरो मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। जिससे वाहन में बैठे तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल 29 वर्षीय अमरोली गांव निवासी मनोज को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि इस दुर्घटना में न्यूली गांव निवासी 36 वर्षीय पंकज, अमरोली गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश लाल और अमरोली निवासी ही 31 वर्षीय गणेश मियां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में आज भारी बारिश के आसार, देहरादून में राहत

तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया

गणेश मियां दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मालिक होने के साथ ही वाहन भी चला रहा था। कीर्तिनगर पुलिस ने दुर्घटना में घायल मनोज को इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया। जबकि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा से अमरोली गांव को जा रहे बोलेरो मैक्स वाहन यूके 07 टीबी 0350 बुधवार को अपराह्न लगभग चार बजे दुगड्डा से लगभग आठ किमी दूर डोबलिया काटल पर अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। जिससे वाहन में बैठे तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक घायल को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: सरकार ने शुरू की समूह ग पदों की भर्ती प्रक्रिया, इन विभागों में नौकरियां

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर