Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pauri Accident: शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, तीन बच्‍चों सहित चार की मौत व कई घायल

Pauri Accident पौड़ी जिले में खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत है। वहीं तीन कार सवार चोटिल हैं। बताया गया कि ये सभी एक ही परिवार के थे। सभी कठुली से परसुंडाखाल शादी में जा रहे थे।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 16 Jun 2024 03:15 PM (IST)
Hero Image
Pauri Accident: हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, पौड़ी: Pauri Accident: पौड़ी जिले में खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत है।

वहीं तीन कार सवार चोटिल हैं। घायल साक्षी और समीक्षा को खिर्सू से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। तीसरे घायल 11 वर्षीय सागर उर्फ कान्हा को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया जा रहा है।

बताया गया कि ये सभी एक ही परिवार के थे। सभी कठुली से परसुण्‍डाखाल बरात में जा रहे थे। कार में परिवार के सात सदस्य सवार थे। कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह मोटर मार्ग काठुली गांव को श्रीनगर से जोड़ता है।

घायल

  • कान्हा पुत्र अजय, ग्राम उरेगी उम्र-11 वर्ष
  • साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी, परसुण्डाखाल उम्र-14 वर्ष
  • समीक्षा रावत पुत्री विनोद रावत, काठुली उम्र-15 वर्ष

मृतक

  • सृष्टी नेगी पुत्री सुरेश नेगी, ग्राम परसुण्डाखाल उम्र 15वर्ष
  • आरुषी पुत्री अजय, ग्राम उरेगी उम्र- 09 वर्ष
  • सौम्या पुत्री गणेश, परसुण्डाखाल उम्र-05 वर्ष
  • मनवर सिंह उर्फ सोनू (ड्राइवर)