Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बस में सीट के लिए मची मारामारी, घंटों परेशान हुए यात्री

Raksha Bandhan 2023 गुरुवार को अधिकांश लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। ऐसे में गुरुवार सुबह से ही कोटद्वार बस अड्डे में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। डिपो से बस के निकलते ही यात्री सीट के लिए उसके पीछे दौड़ रहे थे। कई यात्री खिड़की से ही अपना सामान डालकर सीट पर कब्जा करते हुए नजर आए।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Thu, 31 Aug 2023 03:21 PM (IST)
Hero Image
रक्षाबंधन पर बस में सीट के लिए मची मारामारी, घंटों परेशान हुए यात्री

कोटद्वार, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व पर पहाड़ व मैदान की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ रही। समय पर वाहन नहीं मिलने से यात्रियों को पूरे दिन इधर-उधर भटकना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।

गुरुवार को अधिकांश लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। ऐसे में गुरुवार सुबह से ही कोटद्वार बस अड्डे में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। डिपो से बस के निकलते ही यात्री सीट के लिए उसके पीछे दौड़ रहे थे। कई यात्री खिड़की से ही अपना सामान डालकर सीट पर कब्जा करते हुए नजर आए। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।

स्पेशल बस चलने के बाद भी हो रही परेशानी

दरअसल, रक्षाबंधन पर अधिकांश रूटों पर चलने वाले मैक्स वाहन चालक छुट्टी मना रहे थे। जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पर्याप्त वाहन नहीं मिल पा रहे थे। हालांकि, जीएमओयू की बसे सभी रूटों पर संचालित हो रही थी। लेकिन, यात्रियों की बढ़ी संख्या में वह भी पर्याप्त नहीं थी।

बसों का इंतजार कर रहे यात्री

रिखणीखाल निवासी ममला ने बताया कि वह कोटद्वार से रिखणीखाल के लिए काफी देर से वाहन खोज रही था, लेकिन वाहन नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामा करना पड़ रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें