Move to Jagran APP

Adi Kailash Yatra: आदि कैलास के लिए निकली सेना की साइकिल यात्रा, युवाओं को दी अग्निवीर योजना की जानकारी

पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ से शुरू हुई सेना की साइकिल यात्रा बुधवार को जौलजीबी पहुंची। यात्रा में शामिल जवानों ने इस दौरान मार्ग में पढ़ने वाले कस्बों के युवाओं को अग्निवीर योजना और पूर्व सैनिकों को उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

By Jagran NewsEdited By: Riya PandeyUpdated: Wed, 31 May 2023 02:28 PM (IST)
Hero Image
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से शुरू हुई सेना की साइकिल यात्रा बुधवार को जौलजीबी पहुंची।
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से शुरू हुई सेना की साइकिल यात्रा बुधवार को जौलजीबी पहुंची। यात्रा में शामिल जवानों ने इस दौरान मार्ग में पढ़ने वाले कस्बों के युवाओं को अग्निवीर योजना और पूर्व सैनिकों को उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

पिथौरागढ़ से आदि कैलास के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा में शामिल जवान अस्कोट क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने पाल राजवंश के वंशज कुंवर भानुराज सिंह पाल से मुलाकात की। उन्होंने सेना के इस अभियान की सराहना की। इसके बाद यात्रा जौलजीबी पहुंची, जहां जवानों ने क्षेत्र का प्रसिद्ध जौलजीबी मेला स्थल देखा और स्थानीय लोगों से  मेले के इतिहास की जानकारी ली।

जवानों ने अस्कोट और जौलजीबी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सेना द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं को अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी देते हुए भर्ती प्रक्रिया के बारे समझाया। जौलजीबी से जवान धारचूला के लिए रवाना हुुए। धारचूला से जवान गुंजी होते हुए आदि कैलास को जायेंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।