Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

Chief Minister Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 24 Jul 2024 10:58 AM (IST)
Hero Image
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: केदार बाबा के दर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। Chief Minister Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया।

ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।