Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुनस्यारी में भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, मलबा आने से आवागमन भी ठप; किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

तहसील मुख्यालय मुनस्यारी में भी देर शाम जमकर वर्षा हुई जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी घूमने के लिए पहुंचे पर्यटक वर्षा से गदगद नजर आए। वहीं भारी वर्षा के चलते शाक-सब्जियों व फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इससे काश्तकारों में मायूसी छा गई। इससे पहले भी काश्तकार मौसम की मार झेल चुके हैं। पहले ओलावृष्टि और अब...

By ramesh garkoti Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 20 May 2024 07:52 PM (IST)
Hero Image
मुनस्यारी में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर

संवाद सूत्र, नाचनी। सीमांत जिले की मुनस्यारी तहसील में सोमवार की शाम लगभग पांच बजे से तेज वर्षा हो रही है। इस से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए हैं। कई स्थानों पर जलभराव हो गया और मलबा आने से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में आवागमन ठप पड़ गया है। देर सायं खबर लिखे जाने तक मार्ग पर यातायात शुरू नहीं हो सका था। मार्ग के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे हैं।

मुनस्यारी तहसील के तल्ला जोहर क्षेत्र में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद अचानक बादल घिर आये और आंधी तूफान के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। बारिश से क्षेत्र के नदी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ है।

मलबा आ जाने से वाहनों का आवागमन ठप

थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर नई बस्ती के पास मलबा आ जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। मार्ग में वाहनों की कतार लग गई। कई स्थानों पर वाहन फंसे रहे। जिस कारण लंबी दूरी पर निकले यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।

तहसील मुख्यालय मुनस्यारी में भी देर शाम जमकर वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी घूमने के लिए पहुंचे पर्यटक वर्षा से गदगद नजर आए। वहीं भारी वर्षा के चलते शाक-सब्जियों व फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इससे काश्तकारों में मायूसी छा गई। इससे पहले भी काश्तकार मौसम की मार झेल चुके हैं। पूर्व में ओलावृष्टि और अब भारी वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें