Move to Jagran APP

IAS Reena Joshi : पहली बार महिला डीएम ने संभाला पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी का पदभार

Pithoragarh First woman DM Reena Joshi रीना जोशी राज्य बनने के बाद पिथौरागढ़ जिले की 22वीं जिलाधिकारी हैं । साथ ही वह वर्ष 1960 में गठित सीमांत जिले की पहली महिला जिलाधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ बड़ा जिला है।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaUpdated: Mon, 31 Oct 2022 04:52 PM (IST)
Hero Image
IAS Reena Joshi : पहली बार महिला डीएम ने संभाला पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी का पदभार
पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : Pithoragarh First woman DM Reena Joshi : पिथौरागढ़ जिले की नवागंतुक जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने कोषागार सहित कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिले में पर्यटन ,स्वास्थ्य, कृषि और उद्यान के क्षेत्र में विकास की संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में विकास उनकी पहली प्राथमिकता हैं।

रीना जोशी राज्य बनने के बाद जिले की 22वीं जिलाधिकारी हैं । साथ ही वह वर्ष 1960 में गठित सीमांत जिले की पहली महिला जिलाधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ बड़ा जिला है। यहां पर पर्यटन कीअपार संभावनाएं हैं। धारचूला, मुनस्यारी, गुंजी जैसे अन्य पर्यटक स्थल हैं। जहां देश दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटन सुविधाओं में विस्तार होगा तो

जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में भी यहां पर सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। वहीं जिले में कृषि और उद्यान के क्षेत्र में भी कार्य करना है। कृषि और उद्यान के क्षेत्र में कार्य कर लोगों की आजीविका में सुधार करना है। कृषि और उद्यान स्वरोजगार का माध्यम हैं। बेमौसमी सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। पलायन रोकने के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

रीना जोशी को मिली है जिम्मेदारी

रीना जोशी (IAS Reena Joshi) पिथौरागढ़ की डीएम बनाई गई हैं। वह सीमांत जिले की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी। त्रिकोणात्मक सीमा पर स्थित जिले की व्यवस्था पहली बार महिला जिलाधिकारी के जिम्मे होगी। रीना जोशी अभी तक बागेश्वर जिले की डीएम थीं। पिथौरागढ़ में अभी तक दो महिला मुख्य विकास अधिकारी रही हैं। जिसमें सबसे पहली जिले में महिला सीडीओ वंदना थी। जो पिथौरागढ़ से प्रोन्नत होकर अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी।

यह भी पढें : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पहली बार महिला जिलाधिकारी तैनात, बागेश्वर में भी महिला डीएम, देखें किसे मिली कमान 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।