Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रेमी का किसी और से अफेयर होने का शक बना जान का दुश्‍मन, दोनों ने काटी हाथ की नस...खून देख घबराए डायल 112 पर किया कॉल

प्रेमी का किसी और से अफेयर होने का शक होने पर प्रेमी जोड़े के बीच विवाद हो गया। प्रेमिका को अपने प्रेमी युवक के किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रेमिका ने अपने हाथ पर ब्लेड चली दी। तैश में आकर उसके प्रेमी ने अपने हाथ में ब्लेड चला दी।

By ganesh pandey Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 09 Jun 2024 12:15 PM (IST)
Hero Image
दोनों ने अपने हाथों पर ब्लेड चला दी।

जासं, चंपावत : प्रेमी का किसी और से अफेयर होने का शक होने पर प्रेमी जोड़े के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपने हाथों पर ब्लेड चला दी। दोनों के हाथ से खून बहने लगा। इस बीच प्रेमी ने 112 डायल नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को अपने संग कोतवाली ले आयी। इसके बाद दोनों के स्वजन भी कोतवाली बुलाए गए। इस दौरान युवक वहां युवती के स्वजन से गाली गलौज करने लगा। इस पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार चंपावत चौकी निवासी 19 वर्षीय युवक का मुड़ियानी निवासी किशोरी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों एक-दूसरे से मिले

दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का शक

प्रेमिका को अपने प्रेमी युवक के किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रेमिका ने अपने हाथ पर ब्लेड चली दी। तैश में आकर उसके प्रेमी ने अपने हाथ में ब्लेड चला दी। इस पर दोनों के हाथ से खून बहने लगा। युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आयी।

इसके बाद उनके स्वजन को कोतवाली बुलाया गया और उनकी काउंसलिंग की गई। कोतवाली में भी प्रेमी युवक प्रेमिका के स्वजन से गाली-गलौज करने लगा। इस पर पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान किया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के मुताबिक प्रेमी युगल ने आपसी विवाद के बाद अपने हाथों की नस काटने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल ले जाने जैसी स्थिति नहीं रही। दोनों के स्वजन को बुलाकर काउंसिलिंग की गई है।