Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Glass Bridge Munsyari: पर्यटक आसमान से निहारेंगे 'मिनी कश्‍मीर' की सुंदरता, महसूस कर सकेंगे रोमांच

Glass Bridge Munsyari उत्‍तराखंड के कुमाऊं मंडल के पहले ग्लास ब्रिज (शीशा पुल) का कार्य सीमांत पिथौरागढ़ जिले में शुरू हो गया है। मिनी कश्‍मीर के नाम से प्रसिद्ध मुनस्‍यारी की सुंदरता को अब पर्यटक आसमान से निहार सकेंगे। फोटो दैनिक जागरण

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraUpdated: Tue, 17 Jan 2023 08:21 AM (IST)
Hero Image
Glass Bridge Munsyari: ग्लास ब्रिज (शीशा पुल) का कार्य सीमांत पिथौरागढ़ जिले में शुरू हो गया है।

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: Glass Bridge Uttarakhand: मिनी कश्‍मीर के नाम से प्रसिद्ध मुनस्‍यारी की सुंदरता को अब पर्यटक आसमान से निहार सकेंगे।

जी हां, उत्‍तराखंड के कुमाऊं मंडल के पहले ग्लास ब्रिज (शीशा पुल) का कार्य सीमांत पिथौरागढ़ जिले में शुरू हो गया है। सवा करोड़ की लागत से बनने जा रहे पुल पर चलने के रोमांच को महसूस कर सकेंगे।

जिले के लिए यह इस साल की बड़ी सौगात होगी

वहीं उत्तराखंड के खूबसूरत जल प्रपात बिर्थी को निहारने के लिए आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाएंगे। पर्यटन क्षेत्र में पिथौरागढ़ जिले के लिए यह इस साल की बड़ी सौगात होगी।

दुनिया भर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ग्लास ब्रिज बनाए जा रहे हैं। वियतनाम और चीन ने दुनिया के सबसे बड़े और ऊंचे ग्लास ब्रिज तैयार किए हैं। अब पिथौरागढ़ जिले में भी ऐसा ही ब्रिज तैयार हो रहा है।

ग्लास ब्रिज की खासियत

  • हिमनगरी के रूप में विख्यात मुनस्यारी तहसील के बिर्थी में बनने वाला यह पुल अनूठा होगा।
  • पुल की ऊंचाई 23 फीट होगी।
  • यह पुल त्रिकोणीय होगा और स्टील के एंगिल तथा 25 मिमी मोटाई के मजबूत शीशे लगेंगे।
  • लगभग 57 मीटर लंबा यह पुल तीन पिलरों पर खड़ा होगा और ऊपर ओपन शेड बनेगा।
  • बोल्डर गिरने पर भी पुल के शीशे नहीं टूटेंगे।
  • बिर्थी फाल देखने के लिए आने वाले पर्यटक पुल पर खड़े होकर पारदर्शी शीशे पर चलते हुए झरने को निहारेंगे।
  • ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
  • दिसंबर 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

पर्यटन नगरी मुनस्यारी के समीप बन रहा ग्लास ब्रिज जिले का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। यह पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पुल बन जाने के बाद इसका व्यापक प्रचार-प्रसार पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग को ग्लास ब्रिज समय से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

- रीना जोशी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़