Kailas Mansarovar Yatra: यात्रियों का आखिरी दल भारतीय सीमा में पहुंचा, आइटीबीपी के जवानों ने किया स्वागत
कैलास मानसरोवर यात्रियों का पांचवां और अंतिम दल आज सुबह 930 बजे परिक्रमा पूरी करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। ITBP के जवानों ने लिपुलेख दर्रे पर यात्रियों का स्वागत किया। सड़क मार्ग अनुकूल होने पर दल आगे की यात्रा करेगा। प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। दल में 50 यात्री शामिल थे एक यात्री पहले ही लौट चुका है।
जासं, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रियों का पांचवां एवं अंतिम दल आज प्रातः 9:30 बजे कैलास मानसरोवर की परिक्रमा पूर्ण कर भारतीय सीमा में पहुंच गया। यात्रियों के भारत मे प्रवेश करने पर आइटीबीपी के जवानों ने लिपुलेख दर्रे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी यात्री सकुशल हैं।
सड़क मार्ग की अनुकूल स्थिति को देखते हुए यह दल आगे की यात्रा करेगा। यात्रियों की सुविधा हेतु प्रशासन एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दल आज बूदी रहेगा या धारचूला आएगा यह मौसम पर निर्भर है।
मार्ग खुला रहा तो सायं धारचूला पहुंचेगा। दल में 50 यात्री शामिल थे। एक यात्री तिब्बत में स्वास्थ्य खराब होने से पहले ही भारत लौट चुका है। दल के दिल्ली पहुंचते ही कैलास मानसरोवर यात्रा 2025 का समापन हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।