Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monsoon Roundup 2024: अब तक किस प्रदेश में हुई ज्‍यादा बारिश और कहां कम बरसे मेघ? यहां पढ़ें

Monsoon 2024 उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। उत्तराखंड में वर्षा सामान्य के करीब है जबकि उत्तर प्रदेश लद्दाख व राजस्थान सामान्य यानी दीर्घ अवधि के औसत से अधिक वर्षा हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार एक से 17 जुलाई तक उत्तराखंड में 392 मिमी वर्षा हुई है। उत्तराखंड में सामान्य से एक प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

By ganesh pandey Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 19 Jul 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
Monsoon 2024: अभी तक बीते मानसून अवधि में देश में असमान वर्षा देखने को मिली है।

जागरण संवाददाता, चंपावत। Monsoon 2024: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन वर्षा देखने को मिल रही है। एक जून से शुरू मानसून अवधि के बाद उत्तर पश्चिम भारत के 10 प्रदेशों में सर्वाधिक वर्षा उत्तराखंड में हुई है।

उत्तराखंड में वर्षा सामान्य के करीब है, जबकि उत्तर प्रदेश, लद्दाख व राजस्थान सामान्य यानी दीर्घ अवधि के औसत से अधिक वर्षा हुई है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत छह प्रदेश में सामान्य से कम देखने को मिली है। अभी तक बीते मानसून अवधि में देश में असमान वर्षा देखने को मिली है।

उत्तराखंड में 392 मिमी वर्षा हुई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार एक से 17 जुलाई तक उत्तराखंड में 392 मिमी वर्षा हुई है। उत्तर पश्चिम के 10 प्रदेशों में यह सबसे अधिक है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 243 मिमी व दिल्ली में 140 मिमी पानी बरसा है। उत्तर प्रदेश, लद्दाख व राजस्थान में सामान्य से अधिक वर्षा मिली है।

उत्तराखंड में सामान्य से एक प्रतिशत कम वर्षा हुई है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में सामान्य से कम वर्षा हुई है। कम वर्षा के मामले में चंडीगढ़ सबसे पीछे है। जहां सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा देखने को मिली है।

उत्तर पश्चिम प्रदेशों में मानसून अवधि में वर्षा

  • प्रदेश- वर्षा हुई- वर्षा होती है- कमी/वृद्धि
  • उत्तर प्रदेश -243.6-     238.9 - 2
  • उत्तराखंड-     392.1-      395.6-       -1
  • हरियाणा -84.8 -133.2- -36
  • चंडीगढ़ 147.0 -291.7-      -50
  • दिल्ली -140.9 -163.1-      -14
  • पंजाब -87.5-       140.7-      -38
  • हिमाचल -139.8 -230.1-       -39
  • जम्मू-कश्मीर-  104.3-      166.6-       -37
  • लद्दाख -15.1-        8.1 - 86
  • राजस्थान-      137.7 -131.8-          4

(कमी/वृद्धि प्रतिशत में। स्रोत: आइएमडी)

देश के 17 प्रदेशों में सामान्य वर्षा

समग्रता में एक जून से 16 जुलाई तक देश में सामान्य से तीन प्रतिशत कम वर्षा हुई है। देश के 17 प्रदेशों में सामान्य (19 प्रतिशत तक कम या अधिक) वर्षा हुई है। 11 प्रदेशों में सामान्य से कम (20 से 59 प्रतिशत तक) वर्षा देखी गई। छह में अधिक (20 से 59 प्रतिशत तक) और दो प्रदेशों में बहुत अधिक (60 प्रतिशत से ज्यादा) वर्षा हुई है।

उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में अभी तक मानसून सामान्य रहा है। 21 जुलाई तक प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा का तीव्र दौर देखने को मिल सकता है। 22 जुलाई से वर्षा का दायरा बढ़ने की संभावना है।

-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून