Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में कार में मिला युवक का नग्न शव, मचा हड़कंप, मौत कैसे हुूई- पुलिस ने बताया ये कारण

Pithoragarh news युवक के शव के पास ही मिले उसके कपड़ों से पैन कार्ड आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। जिसके आधार पर मृतक की पहचान हरीश एन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गौरीहाट के रूप में हुई। मृतक की पत्नी मुंबई में रहती है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Sat, 15 Oct 2022 07:27 PM (IST)
Hero Image
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : Pithoragarh news : नगर के बैंक राेड क्षेत्र में खड़ी एक स्कार्पियों कार में शनिवार को एक युवक का नग्न शव (Naked dead body in a car) पड़ा हुआ मिला। युवक का शव मिलने की जानकारी पर नगर में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। युवक की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले मजदूर ने देखा शव

नगर के बैंक रोड क्षेत्र में महिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने रोड किनारे खड़ी स्कार्पियों कार में एक युवक को नग्नावस्था में पड़ा हुआ देखा। उसने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस तक भी सूचना पहुंच गई। जिसके बाद चंडाक चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

मृतक की पत्नी मुंबई में रहती है

चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र सिंह ने कार का दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला। कार के भीतर युवक के कपड़े भी पड़े हुए मिले। उन कपड़ों की तलाशी लिए जाने पर युवक के कपड़ों से पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि युवक पहचान हरीश एन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गौरीहाट के रूप में हुई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मुंबई में रहती है।

कार का पिछला लॉक खराब

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। जांच कर रहे एसआई दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि जिस वाहन में युवक का शव मिला है, उसका पिछला लॉक खराब है, संभवतया मृतक लाॅक खोलकर कार के भीतर चला गया और वहीं सो गया। मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।