Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्‍तराखंड: Patal Bhubaneswar गुफा में ऑक्सीजन हुई कम, श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन; ढाई माह रहेगी बंद

Patal Bhubaneswar Cave विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में पर्यटक एक अगस्त से दर्शन नहीं कर पाएंगे। पुरातत्व विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। हर रोज बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते थे। इसके अलावा यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भी आवाजाही बनी रहती है। पुरात्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल अधीक्षक के आदेशानुसार गुफा को एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा।

By vijay Upreti Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 01 Aug 2024 03:10 PM (IST)
Hero Image
Patal Bhubaneswar Cave: एक अगस्त से बंद पाताल भुवनेश्वर गुफा

संवाद सूत्र, जागरण, गंगोलीहाट। Patal Bhubaneswar Cave: विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में पर्यटक एक अगस्त से दर्शन नहीं कर पाएंगे। ऑक्सीजन की कमी के चलते मंदिर कमेटी ने गुफा को 15 अक्टूबर तक बंद करने का निर्णय लिया है। पुरातत्व विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि पाताल भुवनेश्वर गुफा में हर वर्ष जुलाई माह से अक्टूबर मध्य माह तक ऑक्सीजन की कमी रहती है। जिस कारण सुरक्षा के दृष्टिगत गुफा को ढाई माह तक बंद रखा जाता है।

यह भी पढ़ें- इस गुफा में होंगे 33 कोटि देवी-देवता के एक साथ दर्शन, जानिए और भी कई रोचक बातें

एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक बंद

भंडारी ने बताया कि पुरात्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल अधीक्षक के आदेशानुसार गुफा को एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा। इस अवधि में कोई भी गुफा के दर्शन नहीं कर पाएगा।

बता दें कि गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शनों के लिए हर रोज बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते थे। इसके अलावा यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भी आवाजाही बनी रहती है।

इन दिनों पवित्र सावन माह होने से पाताल भुवनेश्वर गुफा में दर्शनार्थियों की काफी भीड़-भाड़ बनी हुई है। जबकि अभी सावन माह खत्म होने में करीब दो सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में अब श्रद्धालुओं एक अगस्त से गुफा में दर्शन नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri: उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज, जानिए शिव मंदिर के पीछे की कहानी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें