Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की पिथौरागढ़ जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की पिथौरागढ़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM (IST)
Hero Image
भाजपा महिला मोर्चा की पिथौरागढ़ जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

पिथौरागढ़, जेएनएन: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला सौन ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता बहुगुणा की अनुमति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया से विचार-विमर्श के बाद जिले के सभी क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कार्यकारिणी में प्रतिमा वाल्मीकि, कमला कोहली, जयश्री पाठक, विनीता बाफिला को जिला उपाध्यक्ष, प्रमिला बोरा और राधा बिष्ट को महामंत्री , सुशीला उपाध्याय, अमरजीत कौर, उर्मिला डाबरा और गीता पांडेय को मंत्री, अनीता सामंत को कोषाध्यक्ष,जयंती देवी को मीडिया प्रमुख और दीपा तिवारी को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।

विण मंडल के लिए रश्मि देवी, कनालीछीना के लिए अनिता पांडेय, आठागांव शिलिंग के लिए रेखा भट्ट, मूनाकोट के लिए चम्पा कापड़ी, थल के लिए मुन्नी देवी, धारचूला के लिए लक्ष्मी परमार, धारचूला ग्रामीण के लिए गंगोत्री कार्की, जौलजीबी के लिए लीला बंग्न्याल, तल्ला जोहार के लिए विमला देवी, मुनस्यारी के लिए रेखा सौन, गंगोलीहाट के लिए रेनू चौधरी, गंगोलीहाट ग्रामीण के लिए दीपा परगाई, बेरीनाग के लिए हिना पंत, गणाई गंगोली के लिए रेखा डसीला और बेरीनाग ग्रामीण के लिए अनीता पांडेय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। ==== भाजपा एससी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार पिथौरागढ़: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन में नए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की संस्तुति पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश आर्या द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद, अर्जुन राम, होशियार संतोलिया, महेश कुमार, जगत वर्मा, दीपक कुमार मेहरा, महामंत्री पद पर जगजीवन धुरियाल, भूपेश टम्टा, मंत्री राजेंद्र प्रसाद, चंद्र प्रकाश, जयंती देवी, कमला कोहली, गोविंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष गोपाल राम, मीडिया प्रभारी हिमांशु प्रसाद, सह मीडिया प्रभारी अनूप कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी त्रिलोक कुमार, सह सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार को नियुक्त किया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें