Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pithoragarh News: देहरादून निवासी महिला फार्मासिस्ट की खाई में गिरने से मौत, घटना के बाद से पति बेहोश

Pithoragarh News देहरादून निवासी एक महिला फार्मासिस्ट की गुरुवार को ड्यूटी से लौटने के दौरान खाई में गिर जाने से मौत हो गई। घटना के बाद से महिला का पति बेहोशी की हालत में है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। गुरुवार को ड्यूटी पूरी कर अपराह्न दो बजे वह ड्यूटी पूरी कर अपने पति के साथ वापस लौट रही थी।

By ramesh garkoti Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 28 Jun 2024 10:39 AM (IST)
Hero Image
Pithoragarh News: महिला फार्मासिस्ट की खाई में गिरने से मौत

संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़ । Pithoragarh News: जिले में कार्यरत देहरादून निवासी एक महिला फार्मासिस्ट की गुरुवार को ड्यूटी से लौटने के दौरान खाई में गिर जाने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने मृतका का शव खाई से बाहर निकाला। शव को फिलहाल जिला अस्पताल में रखा गया है। घटना के बाद से महिला का पति बेहोशी की हालत में है, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी 34 वर्षीय सोनम पायल आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमराड़ी में तैनात थी। उन्हें सात माह पूर्व ही जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर जमराड़ी अस्पताल में तैनात किया गया था। वे जिला मुख्यालय से अप-डाउन करी थी। गुरुवार को ड्यूटी पूरी कर अपराह्न दो बजे वह ड्यूटी पूरी कर अपने पति के साथ वापस लौट रही थी।

जमराड़ी और घाट के बीच एक पहाड़ी से गुजरने के दौरान संतुलन खो देने से सोनम लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पति राजेंद्र सिंह का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान कविता महर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे महिला की मौत हो चुकी थी।

टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वाहन से शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। सूचना मिलते ही आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में महिला के पति राजेंद्र सिंह सदमे में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। बताया गया है कि मृतका की एक वर्ष की एक छोटी बच्ची है। घटना की सूचना देहरादून में मृतक के स्वजन को दे दी गई है।

तो सेल्फी के चक्कर में गंवाई जान

महिला फार्मासिस्ट की मौत का प्रथम दृष्टया कारण सेल्फी लेना माना जा रहा है। महिला फार्मासिस्ट सोनम पायल 30 किमी दूर जमराड़ी अस्पताल में कार्यरत थी। सोनम अपनी बच्ची और पति के साथ ऐंचोली में किराये के मकान में रहती थी। महिला का पति राजेंद्र सिंह से आनलाइन काम करता है। महिला हर रोज ऐंचोली से ही जमराड़ी तक अपडाउन करती थी।

गुरुवार को महिला का पति राजेंद्र सिंह अपनी मोटर साइकिल लेकर जमराड़ी गया था। चर्चा है कि मार्ग पर दोनों सेल्फी लेने के लिए पहाड़ी पर चढ़ गए और इसी दौरान संतुलन खोने से सोनम खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में राजेंद्र सिंह भी खाई में कुछ दूरी तक रपट गया और मामूली रूप से घायल हो गया।

देहरादून का रहने वाली सोनम का सात माह पूर्व ही हरिद्वार से पिथौरागढ़ स्थानांतरण हुआ था। इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश पर सोनम की मां, सास भी पिथौरागढ़ आए हैं। घटना के बाद सभी लोग अस्पताल पहुंचे गए। मां और सास का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के विवाह को सात साल से कम हुए हैं, इसके चलते पंचनामे की कार्रवाई मजिस्ट्रेटी की मौजदूगी में भरा जाएगा और पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें