Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand News: जिस उम्र में बच्‍चेदानी विकसित नहीं होती उस समय लड़की ने जन्‍मे जुड़वा, डॉक्‍टर हैरान

Uttarakhand Newsउत्तराखंड से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक 14 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इतनी कम उम्र में जुड़वा बच्चों का जन्म चिकित्सकों के लिए भी हैरानी की बात है। अस्पताल के सूचना अधिकारी विपिन लेखक ने बताया कि अस्पताल में बालिका का सामान्य प्रसव हुआ और उसने दो बच्चों को जन्म दिया।

By ramesh garkoti Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 25 Sep 2024 05:37 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand News: 14 वर्षीय किशोरी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म. Concept Photo

संवाद सूत्र, जागरण, झूलाघाट। Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिले से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोरी ने जुड़वा बच्चाें को जन्म दिया। इतनी कम उम्र में जुड़वा बच्चों के जन्म को बैतड़ी के चिकित्सक दुर्लभ बता रहे हैं।

नेपाल में लड़के और लड़कियों के विवाह की उम्र 20 वर्ष निर्धारित है। पिछले वर्ष बैतड़ी जिले के पाटन की किशोरी ने प्रेम विवाह कर लिया था। दो रोज पूर्व उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर उसे अस्पताल लाया गया, अस्पताल के सूचना अधिकारी विपिन लेखक ने बताया कि अस्पताल में बालिका का सामान्य प्रसव हुआ और उसने दो बच्चों को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें- Roorkee News: बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा, SSP ने दोनों को भिजवाया अस्पताल... मगर नहीं बच सकी जान

पहले सामने नहीं आया ऐसा मामला

दोनों बच्चों का जन्म लगभग दो-दो किलो है। दोनों बच्चे और जच्चा स्वस्थ हैं। बैतड़ी में इससे पूर्व इतनी कम उम्र में बच्चे पैदा होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

चिकित्सकों का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चेदानी पूर्ण विकसित नहीं होती है ऐसे में बच्ची द्वारा दो बच्चों को जन्म देना शोध का विषय है।

बैतड़ी के पुलिस प्रवक्ता जनक ढुंगाना ने बताया कि नेपाल में विवाह की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है। इस मामले में पूर्व में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मामले में अभी कोई रिपोर्ट आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदार का घर कब्जाने को मां-बेटी ने रची तगड़ी साजिश, झूठे केस में फंसाने के लिए ईट से फोड़े अपने सिर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें