Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वन विभाग कैंप कार्यालय में चंदन के पेड़ काट डाले, विभाग को नहीं खबर- CCTV कैमरे तक खराब

लगभग एक सप्ताह पूर्व वन विभाग कार्यालय जवाड़ी से सटे क्षेत्र में विभाग द्वारा लगाए गए चंदन के पेड़ को काट दिया गया। पेड वन विभाग की कैँप कार्यालय के पास संरक्षित क्षेत्र में थे। यह किसने काटे यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। विभाग द्वारा यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। लेकिन कैमरा खराब होने के कारण पेड़ काटने वालों की रिकार्डिग नहीं हो पाई।

By Brijesh bhatt Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:40 PM (IST)
Hero Image
वन विभाग कैंप कार्यालय में चंदन के पेड़ काट डाले, विभाग ने शुरू की जांच

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग वन विभाग के कैंप कार्यालय में पांच से छह चंदन के पेड़ों के काटने का मामला प्रकाश में है, विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह पेड़ विभाग कार्यालय के पास ही काटे जाने से सवाल भी उठ रहे हैं।

लगभग एक सप्ताह पूर्व वन विभाग कार्यालय जवाड़ी से सटे क्षेत्र में विभाग द्वारा लगाए गए चंदन के पेड़ को काट दिया गया। पेड़ वन विभाग की कैंप कार्यालय के पास संरक्षित क्षेत्र में थे। यह किसने काटे यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। विभाग द्वारा यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। लेकिन कैमरा खराब होने के कारण पेड़ काटने वालों की रिकार्डिग नहीं हो पाई।

अब विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है कि आखिर यह पेड़ किसने काटे। संरक्षित चंदन के वृक्ष संरक्षित प्रजाति में होने के कारण मामले में वन विभाग में जांच शुरू कर दी है। यह पेड़ वन विभाग ने ही लगाए थे। संरक्षित प्रजाति का पेड़ होने के कारण वन विभाग के माथे पर पसीने छूट रहे हैं। स्वयं प्रभागीय वनाधिकारी इसकी जानकारी जुटाने में लगे हैं।

डीएफओ अभिमन्यु का कहना है की विभाग इस मामले की जांच कर रहा है जिन पेड़ों को काटा गया वह शून्य से दस मीटर तक के थे। जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि यह किसी ने अज्ञानता में काट दिए हो, या फिर इसमें कोई गिरोह शामिल है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें