Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तराखंड पहुंची मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती, बाबा केदार के किए दर्शन; की जनकल्याण की कामना

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती आज सोमवार को अपराह्न हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा केदार सभा ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन के बाद कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद रूद्राक्ष माला भेंट की। भगवान केदारनाथ के दर्शन में उन्होंने जन कल्याण एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 13 May 2024 08:42 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने बाबा केदार के किए दर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा जन कल्याण एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री आज अपराह्न हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा केदार सभा ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन के बाद कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भेंट की।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ में प्रशासन ने व्यवस्थाओं में किया फेरबदल, नाराज पंडा पंचायत समाज व स्थानीय व्यापारियों ने किया प्रदर्शन