Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Husband Kill Wife: किसी बात पर पत्‍नी से हुई अनबन, गुस्‍साए पति ने उतार दिया मौत के घाट

रुद्रप्रयाग के अमसारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 31 Aug 2024 02:15 PM (IST)
Hero Image
Husband Kill Wife: महिला की मौके पर ही मौत। प्रतीकात्‍मक

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। Husband Kill Wife: रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सटा अमसारी गांव शनिवार को गोली कांड से दहल गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारी दी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया कि दोनों की किसी बात को लेकर अनबन हो रही थी। इसी बीच गुस्‍साए पति ने पत्‍नी पर फायर कर दिया और उसकी मौौ हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्यवाही जारी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें