Move to Jagran APP

केदारनाथ में मंदिर के पीछे हिमखंड टूटा, घटना के दौरान लाइन में लगे हुए थे श्रद्धालु, VIDEO देख हिल जाएंगे

केदारनाथ धाम में आज सुबह करीब 8 बजे केदारनाथ धाम के पीछे की पहाड़ी पर चौरा बॉडी ग्लेशियर की ओर से हिमस्खलन हो गया। जिसमे कुछ देर तक बर्फ का धुंआ से फैल गया। वहां मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Thu, 08 Jun 2023 02:03 PM (IST)
Hero Image
केदारनाथ में मंदिर के पीछे हिमखंड टूटा, घटना के दौरान लाइन में लगे हुए थे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आज सुबह करीब 8 बजे केदारनाथ धाम के पीछे की पहाड़ी पर चौरा बॉडी ग्लेशियर की ओर से हिमस्खलन हो गया। जिसमे कुछ देर तक बर्फ का धुंआ से फैल गया। वहां मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

— Nitesh Srivastava (@nitesh_sriv) June 8, 2023

इस एवलांच से कोई नुकसान की सूचना प्राप्त नही हुई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार हिमालय पर ग्लेशियर टूटने से यह स्थिति बनती है। इस घटना के दौरान श्रद्धालु दर्शनों की लाइन में लगे हुए थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।