Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kedarnath Dham हेली सेवा को लेकर आया बड़ा अपडेट, 15 अक्‍टूबर तक बुकिंग फुल

Kedarnath Dham Heli Service केदारनाथ धाम यात्रा 2024 के लिए द्वितीय चरण की हेली सेवाएं 15 सितंबर से शुरू हो रही हैं। वर्तमान में चार हेली सेवाएं संचालित हैं। प्रतिदिन लगभग ढाई सौ यात्री हेली से दर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके हैं। इस खबर में आपको हेली सेवाओं यात्रियों की संख्या और यात्रा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

By Brijesh bhatt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 07 Sep 2024 07:01 PM (IST)
Hero Image
Kedarnath Dham Heli Service: केदारनाथ के लिए 15 सितंबर से शुरू होगी द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू

संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham Heli Service: केदारनाथ धाम के लिए द्वितीय चरण की हेली सेवाएं 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वर्तमान में चार हेली सेवाएं हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन ढाई सौ यात्री हेली से दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।

गत 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे। दो महीने की यात्रा में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम के पहुंचे थे। बरसात में कांवड़ों की भीड़ से केदारघाटी गुंजायमान रही। वहीं अब तक केदारनाथ यात्रा में 1110820 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

15 सितंबर से शुरू होंगी द्वितीय चरण की हेली सेवाएं

वर्तमान में चार हेली सेवाएं हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा से ट्रांस भारत, शेरसी से हिमालयन हेली एवं क्रिस्टल एविएशन शामिल है। इन चार हेलीकॉप्टरों से नियमित रूप से ढाई सौ से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जबकि गुप्तकाशी से आर्यन, फाटा से पहनहंस, ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, थुंबी तथा सीतापुर से ऐरो एविएशन आगामी 15 सितम्बर से अपनी सेवाएं देंगे।

बरसात का मौसम हालांकि समाप्त हो गया है, लेकिन केदारघाटी में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। जिसे हेली सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि सितंबर द्वितीय सप्ताह से मौसम में सुधार हो जाता था, लेकिन अभी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। हेली कंपनियों की बुकिंग 15 अक्टूबर तक भी सेवाएं फुल हैं।

हेली कंपनी के नोडल अधिकारी जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में यात्रियों के भीड़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यात्रा के पहले चरण में नौ हेली कम्पनियों ने अपनी सेवाएं दी हैं।

वर्तमान में चार हेली कम्पनी सेवाएं दे हरे है। 15 सितम्बर तक सभी नौ हेली कम्पनियां केदारनाथ यात्रा में सेवाएं देने के लिए पहुंच जाएंगी। बताया कि अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ी

केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी से यात्रा से जुड़े व्यापारियों में उत्साह है। वहीं प्रशासन के लिए लगातार हो रही वर्षा के बीच सुरक्षित यात्रा करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। अब भी केदारघाटी में वर्षा का दौर जारी है, जिससे पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला बना हुआ है। अब तक इस यात्रा सीजन में बदरीनाथ व केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 20 लाख पार कर चुकी है।

सितंबर में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे मंदिर समिति भी उत्साहित है। यात्रा मार्ग से जुड़े व्यापारी भी खुश हैं। व्यापारी भी आने वाले यात्राकाल के दो महीनों में भारी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद लगाए हैं। वहीं केदारघाटी में अभी भी लगातार वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।

सोनप्रयाग में एक-एक यात्री को सुरक्षित दूसरे छोर पर पहुंचाया जा रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर बरस रहे हैं, पैदल मार्ग पर भी कई जगहों पर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। इससे सुरक्षित यात्रा करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। हर रोज पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सड़क मार्ग सुचारू है और यात्रा निरंतर चल रही है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार अभी तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं। इस यात्रा वर्ष अभी तक 9,42,077 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं और 11,08,471 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इनके अलावा द्वितीय केदार श्री मध्यमेश्वर तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे हैं। इस यात्राकाल में तुंगनाथ में 94 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।