Move to Jagran APP

Kedarnath Dham Yatra 2024 ने तोड़े पिछले सालों के सभी रिकॉर्ड, एक सप्‍ताह में पहुंची भक्‍तों की इतनी संख्‍या की रच दिया इतिहास

Kedarnath Dham Yatra 2024 10 मई को करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। चारों धामों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए ही पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में यात्रा के शुरुआत से देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भीड़ ने विगत वर्षों से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

By Brijesh bhatt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 18 May 2024 10:00 AM (IST)
Hero Image
Kedarnath Dham Yatra 2024: सात दिन में दो लाख ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग: Kedarnath Dham Yatra 2024: केदारनाथ धाम में यात्रा के शुरुआत से देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भीड़ ने विगत वर्षों से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के मात्र एक सप्ताह में ही दो लाख से अधिक यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए ही पहुंच रहे हैं।

पहले दिन 29 हजार यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे

10 मई को करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरुआत से ही केदारनाथ धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। कपाट खुलने के पहले दिन 29 हजार यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

विगत दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक बार फिर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से शासन-प्रशासन के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। कपाट खुलने के बाद से प्रतिदिन 25 से 29 हजार के बीच यात्री भोले बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

यात्रियों की संख्या में इजाफा देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति व प्रशासन ने केदारनाथ में प्रतिदिन दर्शन का समय भी बढ़ाया है। इससे अधिक से अधिक यात्री दर्शन कर लौट सकें।

विगत तीन वर्षों में सात दिन में यात्रियों का आंकड़ा

  • 2024 2,15,930 (सात दिन में)
  • 2023 1,46,334
  • 2022 1,34,660

केदरनाथ में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्री भोले बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मात्र सात दिन में यात्रियों के दर्शन करने वालों का आंकड़ा दो लाख पार पहुंच चुका है। इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा बदरी-केदर मंदिर समिति के साथ ही पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

- अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बदरी-केदार मंदिर समिति उत्तराखंड

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।