Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kedarnath Yatra: केदारनाथ के लिए 15 सितंबर से शुरू होगी दूसरे चरण की हेलीकॉप्‍टर सेवाएं शुरू, चार कंपनियों को मिला है टेंडर

केदारनाथ के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाली द्वितीय चरण की हेली (हेलीकॉप्‍टर) सेवाओं के बारे में जानें। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में चार हेली सेवाएं चल रही हैं जबकि 15 सितंबर से नौ हेली सेवाएं संचालित होंगी। हेली सेवाओं की बुकिंग सितंबर और अक्टूबर महीने के लिए फुल है।

By Brijesh bhatt Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 08 Sep 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
केदारनाथ धाम के लिए द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू। जागरण

संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए द्वितीय चरण की हेली (हेलीकॉप्‍टर) सेवाएं 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वर्तमान में चार हेली सेवाएं हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन ढाई सौ यात्री हेली से दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।

गत 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे। दो महीने की यात्रा में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम के पहुंचे थे। बरसात में कांवड़ों की भीड़ से केदारघाटी गुंजायमान रही। वहीं अब तक केदारनाथ यात्रा में 1110820 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

वर्तमान में चार हेली सेवाएं हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा से ट्रांस भारत, शेरसी से हिमालयन हेली एवं क्रिस्टल एविएशन शामिल है। इन चार हेलीकॉप्टरों से नियमित रूप से ढाई सौ से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जबकि गुप्तकाशी से आर्यन, फाटा से पहनहंस, ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, थुंबी तथा सीतापुर से ऐरो एविएशन आगामी 15 सितम्बर से अपनी सेवाएं देंगे।

इसे भी पढ़ें-पटरी पर लौटने लगी थी यात्रा, मानसून की बारिश फि‍र लगा रही ब्रेक

बरसात का मौसम हालांकि समाप्त हो गया है, लेकिन केदारघाटी में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। जिसे हेली सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि सितंबर द्वितीय सप्ताह से मौसम में सुधार हो जाता था, लेकिन अभी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। हेली कंपनियों की बुकिंग पूरे सितंबर माह में फुल है, जबकि 15 अक्टूबर तक भी सेवाएं फुल हैं।

हेली कंपनी के नोडल अधिकारी जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में यात्रियों के भीड़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यात्रा के पहले चरण में नौ हेली कम्पनियों ने अपनी सेवाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें-केदारनाथ धाम के पास अगस्ता 119 हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने शुरू की जांच

वर्तमान में चार हेली कम्पनी सेवाएं दे हरे है। 15 सितम्बर तक सभी नौ हेली कम्पनियां केदारनाथ यात्रा में सेवाएं देने के लिए पहुंच जाएंगी। बताया कि अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।