Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ जा रहे हैं तो इन रूट्स से बचें, घंटों लग रहा जाम; अधर में फंसे सैकड़ों वाहन

Kedarnath Yatra 2023 केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने ही पूरी केदारघाटी में जगह-जगह जाम से यात्री बेहाल हो गए हैं। घंटों जाम में फंसने के बाद ही यात्री सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं। वहीं गत दिनों यातायात अव्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। बांसवाड़ा कुँड गुप्तकाशी नारायणकोटी फाटा रामपुर सीतापुर व सोनप्रयाग समेत कई जगहों पर जाम लगा हुआ है।

By Brijesh bhattEdited By: Prince SharmaUpdated: Tue, 24 Oct 2023 05:30 AM (IST)
Hero Image
Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ जा रहे हैं तो इन रूट्स, से बचें, घंटों लग रहा जाम

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने ही पूरी केदारघाटी में जगह-जगह जाम से यात्री बेहाल हो गए हैं। घंटों जाम में फंसने के बाद ही यात्री सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं। वहीं गत दिनों यातायात अव्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधj रही है। वहीं सोमवार को अगस्त्यमुनि के पास हाइवे पर पहाड़ी से मलबा आने से के कारण दो घंटे आवाजाही बंद रही, जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।

धाम पहुंचने वालों की संख्या हर रोज 10 हजार

पिछले दो दिनों से केदारनाथ धाम में दर्शन को आने वाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन लगभग दस हजार पहुंच गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से केदारघाटी में इसका सीधा असर देखा जा रहा है। पूरी केदारघाटी मे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। बांसवाड़ा, कुँड, गुप्तकाशी, नारायणकोटी, फाटा, रामपुर, सीतापुर व सोनप्रयाग समेत पूरे गौरीकुंड हाइवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है। स्लाइड़िग जोन पर भी जाम की स्थिति काफी भयंकर बन रही है। चार से पांच घंटों तक यात्री जाम में फंस रहे हैं। तब जाकर सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं

वहीं गौरीकुंड हाईवे पर अगस्त्यमुनि के पास सोमवार सुबह 11 बजे के विनायक धार में पहाड़ी से मलबा आने से जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर तीन किमी तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

सैकड़ों यात्री इस जाम में फंस गये। लगभग डेढ़ घण्टे बाद मलबा साफ होने के बाद जाम तो खुल गया, बरसात के समय से ही गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर विनायक धार में लगातार मलबा आने से यह स्थान खतरे का सबब बन गया था। यातायात की यह समस्या यात्रा शुरू होने के समय से ही बनी हुई है, जो कि अब यात्रा समाप्ति पर है, अभी भी वैसी ही है।

पुलिस अधीक्षक किए गए थे लाइन हाजिर 

गौरीकुंड हाइवे पर यातायात व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिस कर्मियो को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि पीआरडी जवान को कार्यमुक्त करते हुए उसके विभाग में वापस भेज दिया था। प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय पीके मिश्रा के कार्यक्रम से वापस लौटते समय पुलिस अधीक्षक डाँ विशाखा भदाणे ने गौरीकुंड हाइवे पर यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाई।

अगस्त्यमुनि थाने के अंतर्गत पड़ने वाले गौरीकुंड हाइवे पर यातायात की स्थिति सही पाई, व ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों पर लापरवाही के आराो में तीन पुरुष पुलिस कार्मिकों व दो महिला पुलिस कार्मिकों को लाइन हाजिर कर दिया।

एक महिला पीआरडी जवान को पुलिस ड्यूटी से मुक्त करते हुए उनके विभाग को वापस किया गया है। केदारघाटी होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने कहा कि केदारघाटी में यातायात की अव्यवस्था यात्रा शुरू होने के समय से ही बनी हुई है, लेकिन इसमें सुधार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A vs NDA यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय बोले- अक्टूबर में बनेगी नई टीम, सत्ता से बेदखल होंगे मोदी-योगी