Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kedarnath Yatra 2024: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि... खुल गए बाबा केदार के धाम के कपाट

Kedarnath Yatra 2024 10 मई को सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। जिसके बाद ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर बाबा केदार की नित्य पूजा अर्चना संपन्न की जाएगी। केदारनाथ मंदिर को बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं कपाट खुलने के बादभारी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 10 May 2024 07:45 AM (IST)
Hero Image
Kedarnath Yatra 2024: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Yatra 2024: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शुभ लग्नानुसार खोल दिए गए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी व उनकी पत्‍नी गीता धामी भी धाम में मौजूद रहे।

10 मई को सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। जिसके बाद ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर बाबा केदार की नित्य पूजा अर्चना संपन्न की जाएगी।

गत छह मई को शीतकालीन गद्दीस्थल के रवाना हुई थी चल विग्रह डोली

केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए केदारनाथ धाम पहुंची। गत छह मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदार बाबा की चल विग्रह डोली केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी।

प्रथम पड़ाव के लिए गुप्तकाशी, दूसरे पड़ाव के लिए फाटा एवं तीसरे पड़ाव रविवार को गौरीकुंड पहुंची थी। गुरुवार को मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने केदार बाबा की पंचमुखी डोली की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगया।

इस दौरान वहां उपस्थित भक्तों ने बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली भक्तों के जयकारों एवं 6-ग्रेनेडियर आर्मी रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ अपने धाम को रवाना हुई।

बाबा केदार की डोली भीमबली, जंगलचट्टी, लिनचोली होते हुए दोपहर बाबा केदारनाथ धाम पहुंची। जहां मंदिर समिति के कर्मचारी एवं प्रशासन अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कपाट खोलने को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

इस अवसर पर मुख्य पुजारी केदारनाथ शिवशंकर लिंग, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, आईजी गढ़वाल करण सिंह, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, युद्धवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

केदारनाथ मंदिर को सजाया गया बीस ​क्विंटल फूलों से

केदारनाथ मंदिर को बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं कपाट खुलने के बादभारी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं। शीतकाल के छह महीनों तक पंचकेदारों के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विश्राम करने के बाद शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट सुबह सात बजे देश विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

उधर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोलने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। गंगा व यमुना के मंदिर को रंग रोगन होने के बाद फूलों से भव्य रूप से सजाया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री मंदिर की सजावट फूल-पत्तियों से की गई है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने में इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति ने यमुना मंदिर परिसर में निर्णय भी कराया है, जिसका रंग रोगन कर भव्य रूप से सजाया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें