Move to Jagran APP

चारधाम दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, 26 हजार तीर्थयात्री रोजाना पहुंच रहे बाबा केदार के चौखट; 15 लाख के पहुंचा आंकड़ा

कपाट खुलने के दिन से ही केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। पहले दिन ही 29 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जबकि 21 मई को यह आंकड़ा 38682 पहुंच गया जो केदारनाथ ही नहीं चारों धाम की यात्रा के इतिहास में सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते 23 दिन का औसत देखें तो प्रतिदिन 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा की चौखट...

By Brijesh bhatt Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:06 PM (IST)
Hero Image
अब तक 15 लाख चार हजार 830 तीर्थयात्री कर चुके चारों धाम में दर्शन

रविंद्र कप्रवान, रुद्रप्रयाग। Char Dham Yatra 2024: चारधाम दर्शन को इस बार तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह उनमें केदारनाथ दर्शन को लेकर है। धाम में 10 मई को कपाट खुलने के बाद से अब तक छह लाख सात हजार 729 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 15 लाख चार हजार 830 है। इससे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आय में भी अच्छी-खासी वृद्धि हुई है।

कपाट खुलने के दिन से ही केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। पहले दिन ही 29 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जबकि 21 मई को यह आंकड़ा 38,682 पहुंच गया, जो केदारनाथ ही नहीं, चारों धाम की यात्रा के इतिहास में सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते 23 दिन का औसत देखें तो प्रतिदिन 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा की चौखट पर पहुंच रहे हैं।

इस साल अब तक इतने श्रद्धालु कर चुके हैं चारों धाम के दर्शन

बात चारों धाम की करें तो बदरीनाथ में अब तक तीन लाख 57 हजार 743, गंगोत्री में दो लाख 65 हजार 669 और यमुनोत्री धाम में दो लाख 73 हजार 689 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए हैं। जबकि, वर्ष 2023 में एक माह के भीतर 12 लाख 36 हजार 011 और वर्ष 2022 में 13 लाख 94 हजार 236 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे।

इस हिसाब से इस बार चारधाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या कहीं अधिक है। उधर, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय उम्मीद जताते हैं कि इस वर्ष की यात्रा मंदिर समिति के साथ ही पर्यटन व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

बीते वर्षों में एक माह के भीतर चारों धाम पहुंचे तीर्थयात्री

धाम  वर्ष 2023  वर्ष 2022
केदारनाथ 4,27,214   4,67,524
बदरीनाथ 3,25,578  4,61,654
गंगोत्री 2,29,657  2,61,764
यमुनोत्री 2,53,562  2,03,294

यह भी पढ़ें- Kedarnath में चिनूक से उतरी Thar तो सब देखते रह गए, मिलेगी Baba Kedar के भक्‍तों को खास सुविधा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।