Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Leopard Attack : टिहरी में गुलदार के हमले में किशोर की मौत, खेलकर दोस्तों संग लौट रहा था घर, तभी बनाया शिकार

Leopard Attack देवप्रयाग के महड़ गांव में बीती देर रात 17 साल के एक किशोर को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। डिग्री कालेज के रास्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिये। उन्हीं को देखकर स्वजन 100 मीटर दूर गये तो वहां झाड़ियों में अनुराग का क्षत विक्षत का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 19 Jul 2024 11:39 AM (IST)
Hero Image
Leopard Attack : ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। Leopard Attack : देवप्रयाग के महड़ गांव में बीती देर रात 17 साल के एक किशोर को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। देवप्रयाग के महड़ गांव निवासी अनुराग 12वीं का छात्र था।

बीती शाम वह खेलकर अपने दोस्तों के साथ घर आ रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसके स्वजन ने उसकी तलाश की। इस दौरान डिग्री कालेज के रास्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिये। उन्हीं को देखकर स्वजन 100 मीटर दूर गये तो वहां झाड़ियों में अनुराग का क्षत विक्षत का शव बरामद हुआ।

उसके गले और शरीर पर दांतों के निशान थे। गुलदार के हमले के बाद देवप्रयाग के सभी स्‍कूलों और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

पिंजरे में फंसा गुलदार

देवप्रयाग में वन विभाग ने पिंजरा लगया था, उसमें गुलदार फंस गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के सहयोग से गुलदार को पकड़ लिया गया है। जिसको रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि ये नरभक्षी गुलदार है या कोई दूसरा। गुलदार के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

बाजपुर में सीसीटीवी में कैद हुए दो तेंदुए, लोगों में दहशत

वार्ड नंबर 11 स्थित न्यू सूद कालोनी में पिछले कई दिनों से दो तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। अब विभाग द्वारा निगरानी टीम गठित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां लंबे समय से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित न्यू सूद कालोनी कालोनी में खंडहर हो चुके एक आवास में पिछले कई दिनों से रोजाना दो तेंदुए पहुंच रहे हैं, जो घर की चहारदीवारी व छत पर घंटों बैठे रहते हैं।

वहां विचरण करते दोनों तेंदुए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। मोहल्लेवासियों द्वारा गुरुवार कालोनी के आसपास उगी झाड़ियां लोडर से साफ करवाई गई तथा सुरक्षा की दृष्टि से अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। वहीं वन विभाग द्वारा रात में गश्त करते हुए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वन कर्मियों ने अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद इन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाने का भरोसा दिया है।

साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि तेंदुओं के कालोनी में पहुंचने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर लिया है। ग्राम रजपुरा नंबर- दो, ग्राम गंगापुर, भजुवानगला, शीतपुरी आदि में भी पिछले कई दिनों से तेंदए देखे जा रहे हैं।

रेंजर नवल कपिल ने कहा कि विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और टीम ने वहां तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन अभी तेंदुए नहीं मिले हैं। उन्होंने विभागीय अनुमित के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।