Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tehri Garhwal: टिहरी के नैनबाग में किया गया नाग देवता मंदिर का नव निर्माण, दर्शन कर की गई सुख समृद्धि की कामना

ग्राम बंगलो की कांडी में ग्राम वासियों ने नाग देवता मंदिर का नव निर्माण किया गया। जिसमें मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर नाग देवता से मन्नतें मांगी गई। जौनपुर ब्लाक के बंगलो की कांडी गांव में नव निर्मित मंदिर में ढोल - नगाड़ों के साथ हरिद्वार से नाग देवता की मूर्ति बंगलो की कांडी पहुंची।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Tue, 22 Aug 2023 10:41 AM (IST)
Hero Image
Tehri Garhwal: टिहरी के नैनबाग में किया गया नाग देवता मंदिर का नव निर्माण

संवाद सूत्र, नैनबाग।  ग्राम बंगलो की कांडी में ग्राम वासियों ने नाग देवता मंदिर का नव निर्माण किया गया। जिसमें मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर नाग देवता से मन्नतें मांगी गई।

जौनपुर ब्लाक के बंगलो की कांडी गांव में नव निर्मित मंदिर में ढोल - नगाड़ों के साथ हरिद्वार से नाग देवता की मूर्ति बंगलो की कांडी पहुंची, जहां ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर से कलश यात्रा निकाल कर नाग देवता के जयकारे लगाए।

लोगों ने नाग देवता के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना

इस दौरान गांव में तीन दिन का यज्ञ कर सोमवार मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने नाग देवता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रधान सुंदर सिंह रावत ने कहा कि तीन दिवसीय पूजा अर्चना के साथ ही सोमवार को नव निर्मित मंदिर में नाग देवता की मूर्ति स्थापना की।

यहां पढ़ें उत्तराखंड के पल-पल की खबर...

इस मौके पर सुन्दर सिंह रावत ग्राम प्रधान, भद्रराज मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल, नरेश नौटियाल, सिकंदर रावत, मुकेश नौटियाल, सुनील नौटियाल, रैपाल सिंह रावत, संजय रावत, नागेंद्र पंवार, सोबन रावत, सहित ग्रामीण मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें