Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हल्द्वानी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, उत्तराखंड में कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

Congresss Jan Akrosh Rally कांग्रेस ने आज हल्द्वानी में एक जन आक्रोश रैली निकाली जिसमें रुद्रपुर से भी कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था महिला अपराध महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत और कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

By virendra bhandari Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 30 Sep 2024 01:41 PM (IST)
Hero Image
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। हल्द्वानी में आज यानी सोमवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली निकाली गई है। रैली में भाग लेने के लिए रुद्रपुर से भी कार्यकर्ताओं ने कूच किया। रैली की जानकारी रविवार को ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को दे दी थी।

उत्तराखंड में कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

रैली में उत्तराखंड में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा गणेश गोदियाल सहित कई नेता पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष ने भी रैली को किया संबोधित

हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से आयोजित जन आक्रोश रैली को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संबोधित किया और राज्य में लोगों के हितों से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।

यह भी पढ़ें- Smart Meter: उत्तराखंड में 6.55 लाख लोगों के घर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर, फोन से कर सकेंगे रिचार्ज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें