Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nanakmatta: नदी पार कर रहे थे जानवर चराने गए वृद्ध, तभी आ गया मगरमच्छ; बनाया निवाला

Nanakmatta जानवर चराने गए वृद्ध को वापसी में नदी पार करते समय मगरमच्छ ने हमला कर अपना निवाला बना लिया। काफी तलाश करने के एक दिन बाद वृद्ध का शव फौड़ी नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वहीं ग्राम झनकट में एक घर के आंगन में मगरमच्छ आ गया जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वहीं अमाऊं व पहेनिया में भी मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया।

By brijesh pandey Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 05 Jul 2024 10:19 AM (IST)
Hero Image
Nanakmatta: ट्रांचिंग ग्राउंड के पास नदी में मिला शव

संवाद सूत्र, जागरण नानकमत्ता । Nanakmatta: जानवर चराने गए वृद्ध को वापसी में नदी पार करते समय मगरमच्छ ने हमला कर अपना निवाला बना लिया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो स्वजन और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के एक दिन बाद वृद्ध का शव फौड़ी नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिला।

घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जानकारी ली। बुधवार को ग्राम सिद्धा निवासी 60 वर्षीय जगदीश सिंह पुत्र पचुआ गांव के शंकर सिंह राणा के जानवर चराने के लिए फौड़ी नदी पार ट्रांचिग ग्राउंड के पास गये थे।

सभी जानवर शाम अपने घर लौट आए, लेकिन जगदीश सिंह वापस नहीं लौटे। जिसके बाद स्वजन परेशान हो उठे और ग्रामीणों के साथ खोजबीन के लिए निकले, लेकिन रात तक जगदीश का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को ग्रामीणों ने फिर खोजबीन की तो जगदीश का शव पैलेस से लगी फौड़ी गंगा नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना की सूचना थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव, चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, एसआइ कीर्ति भट्ट मौके पर पहुंच गए। प्रथम दुष्टया वृद्ध के मगरमच्छ के शिकार होने की सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग जौरासाल से वन दारोगा राजन सिंह बिष्ट, गिरिश वर्मा मौके पर पहुंच गए। मृतक जगदीश के पेट का हिस्से का मांस नहीं था। वन विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि नदी पार करते समय मगरमच्छ के हमले से मौत हुई है। मृतक परिवार में अकेला बताया जा रहा है, घटना की सूचना उसकी तीन बहन ग्राम विचवा से मंजू राणा व शांति देवी, कलावती राणा पहंची। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन स्थानों पर आए मगरमच्छ, वन कर्मियों ने पकड़कर नहर में छोड़े

खटीमा। ग्राम झनकट में एक घर के आंगन में मगरमच्छ आ गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वहीं, अमाऊं व पहेनिया में भी मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने तीनों मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित नहर में छोड़ दिया।

झनकट में पोस्ट आफिस के पास रहने वाले कमलदीप के घर के आंगन में गुरुवार को मगरमच्छ आ गया, जिससे स्वजन में अफरातफरी मच गई। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मी नबी अहमद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को बमुश्किल पकड़कर सूखी नहर में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

खटीमा रेंज के रेंजर महेश जोशी ने बताया कि बुधवार रात अमाऊं में एक खेत व गुरुवार सुबह आठ बजे पहेनिया में भी मगरमच्छ आने की सूचनाएं मिली थी, जिस पर वन कर्मियों को भेजा गया। वन कर्मियों ने मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित नहरों में छोड़ दिया।