Move to Jagran APP

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में आयोजित ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़, स्टाल संचालकों के चेहरे पर दिखी खुशी

Trade Fair गांधी पार्क में ट्रेड फेयर दोपहर 12 से रात 10 बजे तक चलता है। इसमें फैंसी खिलौने मेरठ का मशहूर महाराजा आचार खुर्जा की क्राकरी रेडिमेड गारमेंट बच्चो की फैंसी स्टेशनरी कश्मीरी हैंडलूम खादी के कुर्ते राजेस्थानी पापड़ आदि स्टाल लगाए गए हैं। शुक्रवार को बाम्बे भेलपुरी पिज्जा आइस क्रीम दिल्ली की चाट पर लोगों की भीड़ लगी रही।

By arvind singhEdited By: riya.pandeyUpdated: Sat, 09 Dec 2023 11:10 AM (IST)
Hero Image
रुद्रपुर में आयोजित ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। इवेंट पैराडाइज के गांधी पार्क में आयोजित ट्रेड फेयर में लोगों ने खूब खरीदारी की। साथ ही झूलों व विभिन्न व्यंजनों का आंनद उठाया। मेले का मीडिया पार्टनर दैनिक जागरण है। रात 10 बजे तक मेले में लोगों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों की आमद से स्टाल संचालक भी गदगद नजर आए।

गांधी पार्क में ट्रेड फेयर दोपहर 12 से रात 10 बजे तक चलता है। इसमें फैंसी खिलौने, मेरठ का मशहूर महाराजा आचार, खुर्जा की क्राकरी, रेडिमेड गारमेंट, बच्चो की फैंसी स्टेशनरी, कश्मीरी हैंडलूम, खादी के कुर्ते, राजेस्थानी पापड़ आदि स्टाल लगाए गए हैं।

शुक्रवार को बाम्बे भेलपुरी, पिज्जा, आइस क्रीम, दिल्ली की चाट पर लोगों की भीड़ लगी रही। भूतबंगला व राजस्थानी जहाज ऊंट की सवारी का भी बड़े व बच्चों ने आनंद उठाया। वाटर बोटिंग व हेलीकाप्टर का भी बच्चे ने खूब मजा लिया।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

मिक्की माउस, फूड प्लाजा में लोग अलग अलग व्यंजन, जिसमें कुल्फी फालूदा, बाम्बे भेलपुरी, दिल्ली की चाट, साउथ इंडियन व चाइनीज डिश का स्वाद लिया। भदोही का कारपेट लोगों को खूब पंसद आ रहा है। रेडिमेड गारमेंट्स, हर्बल, बेड शीट , मेरठ का मशहूर महाराजा आचार और मुरब्बे उपलब्ध है। होम डिलीवरी के लिए लोग आर्डर दे रहे हैं।

आर्टिफिशल ज्वेलरी, बनारसी साड़ीज की खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। लोगों का कहना था कि मेले की खास बात यह है कि यहां पर जरुरत की सभी चीजें उपलब्ध हैं। जो जरुरत के हिसाब से खरीद सकता है। उत्पादों की गुणवत्ता भी बेहतर है।

दैनिक जागरण हर साल इस तरह के मेले का आयोजन कर लोगों को जरूरतों की चीजें उपलब्ध करा देता है। जिसे लोगों को एक ही छत के नीचे खरीदारी के लिए सभी चीजें मिल जाती हैं। मेला संचालक दीपक जैन ने बताया कि मेले में शाम होते ही खरीदारी के लिए इतनी भीड़ हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Haridwar News: मुस्कान फाउंडेशन व एम्स की ओर से डीपीएस में नेत्र देखभाल कार्यक्रम आयोजित, मोबाइल पर गेम न खेलने की नसीहत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।