Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Weather: ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक, गिरने लगा तापमान; ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Uttarakhand Weather उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं। अब जल्द ही बर्फबारी का दौर भी शुरु हो जाएगा।

By gyanendra shuklaEdited By: Swati SinghUpdated: Thu, 12 Oct 2023 09:12 AM (IST)
Hero Image
ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब जहां सुबह और रात को ठंडक बढ़ने लगी है, तो वहीं दोपहर में तापमान बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है।

उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है, रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं।

ऐसा रहेगा तापमान

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली और जैसे -जैसे दिन चढ़ने लगा उसके बाद यह मंद होने लगी।

यह भी पढ़ें: Chamoli: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, शामिल हुए 3000 से अधिक श्रद्धालु

रात में मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग का कहना है कि अब लगातार स्थिति सुधरेगी और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास होने लगेगा। सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत व दोपहर बाद 42 प्रतिशत दर्ज की गई। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 19.2 , काशीपुर का अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम आंशिक तौर पर साफ बने रहने की संभावना है।

चोटियों पर होने लगी बर्फबारी

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात होने से धीरे-धीरे ठंडक भी बढ़ने लगी है। अक्टूबर के आखिरी तक निचले इलाकों में भी बर्फबारी भी शुरु हो जाएगी।