Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Elephant Fight: गर्मी में पानी के लिए तरस रहे गजराज, मकना और टस्कर में हुई भिड़ंत; नजारा देख वनकर्मियों के छूटे पसीने

Elephant Fight बुधवार को अमानगढ़ रेंज के कोठीरो बीट में एक मकना हाथी पानी की तलाश में भटककर आ गया। दूसरे हाथियों के क्षेत्र में पहुंचे एक मकना हाथी को टस्कर हाथी ने भिड़ंत के बाद खदेड़ दिया।दोनों हाथियों के बीच घंटों तक चले संघर्ष के बाद मकना हाथी मौके से भाग गया। वन्यजीव विशेषज्ञ ज्ञानेश सरन ने बताया कि वन्यजीवों में आपसी संघर्ष होना साधारण घटना है।

By abhay pandey Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 21 Mar 2024 10:19 AM (IST)
Hero Image
Elephant Fight: मकना हाथी व टस्कर हाथी में भिड़ंत, वनकर्मियों के छूटे पसीने

संसू, जसपुर : Elephant Fight: गर्मी बढ़ने के साथ वन में जानवर पानी के लिए दूर दराज के इलाकों में पहुंचने लगे हैं। बुधवार को पानी की तलाश में भटककर दूसरे हाथियों के क्षेत्र में पहुंचे एक मकना हाथी को टस्कर हाथी ने भिड़ंत के बाद खदेड़ दिया।

अमानगढ़ वन रेंज में पानी और आहार काफी मात्रा में है। इस कारण कार्बेट के वन्यजीव भी अमानगढ़ की ओर रुख कर लेते हैं, लेकिन अमानगढ़ क्षेत्र के वन्यजीव दूसरे क्षेत्र के वन्यजीवों की आमद को पसंद नहीं करते। इसके चलते वन्यजीवों में संघर्ष होता रहता है।

पानी की तलाश में भटककर आ गया मकना हाथी

बुधवार को अमानगढ़ रेंज के कोठीरो बीट में एक मकना हाथी पानी की तलाश में भटककर आ गया। इस बीट में पहले से मौजूद एक टस्कर हाथी ने मकना हाथी को देखा तो उस पर हमला कर दिया। दोनों हाथियों के बीच घंटों तक चले संघर्ष के बाद मकना हाथी मौके से भाग गया।

घायल नहीं हुआ कोई हाथी

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि दो हाथियों की भिड़ंत की सूचना मिली थी। मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया। आपसी संघर्ष में कोई हाथी घायल नहीं हुआ है। वन्यजीव विशेषज्ञ ज्ञानेश सरन ने बताया कि वन्यजीवों में आपसी संघर्ष होना साधारण घटना है। आमतौर पर वन्यजीव दूसरे वन्यजीवों का अपने क्षेत्र में आना पसंद नहीं करते हैं। हाथियों में हथिनी पर अधिकार सिद्ध करने के लिए जंग होती है।