Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand के नेताजी का शर्मनाक बयान, गर्म तासीर के खानपान को बताया दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं का जिम्मेदार

Harbhajan Singh Cheema उत्तराखंड के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को खानपान से जोड़ते हुए कहा कि गर्म तासीर के भोजन इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्र के उस पड़ाव में हूं कि अब अपने निजी विचार खुलकर व्यक्त कर सकता हूं। गर्म तासीर के भोजन दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी का बड़ा कारण हैं।

By abhay pandey Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 11 Sep 2024 05:18 PM (IST)
Hero Image
Harbhajan Singh Cheema: काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, काशीपुर । Harbhajan Singh Cheema: आपत्तिजनक बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एक और विवादित बयान दिया है।

उन्होंने महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को खानपान से जोड़ते हुए कहा कि गर्म तासीर के भोजन इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। ऐसे भोजन विचारों को भी प्रभावित कर रहे हैं।

गर्म तासीर के भोजन दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी का बड़ा कारण

उन्होंने कहा कि मैं उम्र के उस पड़ाव में हूं कि अब अपने निजी विचार खुलकर व्यक्त कर सकता हूं। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि गर्म तासीर के भोजन दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी का बड़ा कारण हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, दून समेत सात जिलों में होगी तेज बरसात

काशीपुर में रामनगर रोड स्थिति अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप को हमारी राज्य सरकार ने पहले लागू किया। इसका विरोध नहीं है, लेकिन यह कानून विदेशों की नकल है। बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कहा कि वर्तमान में आपसी रिश्तों में गिरावट आई है, जिससे रिश्ते खत्म होते जा रहे हैं। इंसान की सोच जानवरों जैसी बनती जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में दुनिया की इकलौती जगह, जहां खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल; पर्यटकों की भीड़ का टूटा रिकॉर्ड

स्कूली पाठ्यक्रमों में इससे जुड़े विषय रखना जरूरी है। कहा कि लोग पैसों पर ही नहीं बच्चों की सही परवरिश पर भी ध्यान दें। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि लव एडं रिलेशनशिप का कानून सही है, लेकिन बच्चों की परवरिश में भी कहीं न कहीं कमी आई है। घर का माहौल ऐसा होना चाहिए जहां सारा परिवार एक साथ मिलकर बातें कर सके। किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

चीमा ने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी अपने देश की छवि को ऊपर उठाने में लगे हुए हैं, वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर हमारे देश की कमी निकाल रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, पीसीयू चैयरमेन राम मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक व दीपक बाली मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर