Move to Jagran APP

Uttarakhand: जरा सी बात पर पति ने खोया आपा, पत्नी पर फेंकी खौलती हुई चाय; फि‍र निकाल दिया घर से बाहर

Uttarakhand Crime पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने उस पर बेरहमी के साथ खौलती हुई चाय फेंक दी। जिससे पत्नी बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद उन्होंने निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए उसे गंभीर हालत में घर से बाहर निकाल दिया। भाई ने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई बार उसकी बहन को मारने का प्रयास कर चुका है।

By sandeep juneja Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:56 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime: निर्दयता की सारी हदें पार। तस्‍वीर प्रतीकात्‍मक

जागरण संवाददाता किच्छा। Uttarakhand Crime: पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने उस पर बेरहमी के साथ खौलती हुई चाय फेंक दी। जिससे पत्नी बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके मायके के लोगों ने वहां पहुंच उसे सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया। इससे पूर्व भी वह कई बार पत्नी को मारने का प्रयास कर चुका है।

ग्राम गिरधरपुर थाना देवरनिया जनपद बरेली उत्तर प्रदेश निवासी जाहिर पुत्र मो. इस्माइल ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सिरोलीकला थाना पुलभट्टा निवासी बहनोई व ससुराल वाले उसकी बहन गुलफ्सा को शादी के बाद से ही परेशान करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, आज 11 जिलों में मौसम का यलो अलर्ट

बहन को जान से मारने का प्रयास

इतना ही नहीं उसका बहनोई उसकी बहन को जान से मारने का प्रयास कर चुका है। परंतु रिश्तेदारों ने समझा बुझा दिया। मंगलवार शाम गुलफ्सा पर बहनोई ने खौलती हुई चाय फेंक दी। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसके बाद उन्होंने निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए उसे गंभीर हालत में घर से बाहर निकाल दिया।

गुलफ्सा ने उनको मोबाइल पर फोन कर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी तो वह लोग आनन-फानन में सिरोली कला पहुंचे। गुलफ्सा घर के बाहर दर्द से कराहती हुई उनको मिली। उन्होंने गुलफ्सा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उपचार के बाद उसे वह अपने साथ ले गए।

बाद में गुलफ्सा को जलन की शिकायत होने पर बुधवार को वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करवाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबे में दबे मिले तीन शव, SDRF ने किए बरामद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें