Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तराखंड के इस जिले में भाजपा नेता ने पिता की कर दी हत्या- इसके बाद सरेंडर करने पहुंचा थाने

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि पूछताछ में दीपक राठौर ने बताया कि उसके पिता अक्सर नशे में घर में गालीगलौज और मारपीट करते थे। यही नहीं उसकी पत्नी से भी गाली गलाैज करते थे। शुक्रवार रात भी उनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद से वह गुस्से में था।शनिवार तड़के गुस्से में आकर उसने चाकू से अपने पिता पर कई वार कर हत्या कर दी।

By virendra bhandari Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:37 PM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड के इस जिले में भाजपा नेता ने पिता की कर दी हत्या

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: पिता की हत्या के बाद हत्यारोपित भाजयुमो नेता अपने छोटे भाई को लेकर थाने सरेंडर करने पहुंचा। शनिवार तड़के भाजयुमो नेता दीपक राठौर ने अपने पिता तोताराम की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के छोटे पुत्र सुमित ने बताया कि वह बीमार रहता है। उसके पिता अक्सर शराब के नशे में हंगामा कर घर में मारपीट करते थे। दो दिन पहले वह घर में सोया हुआ था। तो पिता नशे में आए और उसके गले पर धारदार हथियार रख दिया।

यह देख उसने शोर मचाया तो उसका बड़ा भाई दीपक राठौर आ गया। उन्होंने पिता को टोका तो वह कहने लगे कि सुमित को खत्म कर दूंगा। यह ठीक नहीं हो रहा है। शनिवार तड़के उसके भाई ने उसे नींद से जगाया। जब वह उठा तो दीपक ने उससे कहा कि उसने पिता की हत्या कर दी है और वह उसके साथ थाना चलने को कहा, जहां पर वह सरेंडर कर देता हूं। सुमित ने बताया कि जब उसने कमरे में देखा तो पिता की खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। इस पर उसने अपनी भाभी को उठाया। शोर होने पर आसपास के लोगों के साथ ही किराएदार भी उठ गए। जिसके बाद उसका भाई थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

नानकमत्ता मेले से खरीदकर लाया था चाकू

पिता की हत्या के बाद सरेंडर करने वाले भाजयुमो नेता दीपक राठौर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इस दौरान उसने बताया कि वह कुछ माह पहले नानकमत्ता मेले में गया था। जहां से उसने चाकू खरीदा था। इसके बाद चाकू उसने घर में ही रखा था। बताया कि उसने चाकू शौकिया तौर पर खरीदा था, लेकिन सोचा नहीं था कि इस चाकू से वह अपने पिता की हत्या करेगा।

शुक्रवार रात भी हुआ था पिता पुत्र के बीच विवाद

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि पूछताछ में दीपक राठौर ने बताया कि उसके पिता अक्सर नशे में घर में गालीगलौज और मारपीट करते थे। यही नहीं उसकी पत्नी से भी गाली गलाैज करते थे। शुक्रवार रात भी उनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद से वह गुस्से में था। शनिवार तड़के गुस्से में आकर उसने चाकू से अपने पिता पर कई वार कर हत्या कर दी।