Move to Jagran APP

Rudrapur: दोस्‍त ही बना जान का दुश्‍मन, पेट के आर-पार कर दी गोली

Rudrapur Crime ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र के आजाद नगर में चार दिन पहले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगने के मामले में नया पर्दाफाश हुआ है। उपचार के दौरान विशाल ने बताया कि उसे अरविन्द ने गोली मारी है। पीड़ित की हालत गंभीर है। पिता की तहरीर पर आरोपित पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 24 Jul 2024 10:19 AM (IST)
Hero Image
Rudrapur Crime: ट्रांजिट कैंप में दोस्त ने ही युवक को मारी थी दो गोली, मामला दिखाया संदिग्ध

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । Rudrapur Crime: ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र के आजाद नगर में चार दिन पहले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगने के मामले में नया पर्दाफाश हुआ है। उसके दोस्त ने ही किसी विवाद के चलते उसपर फायर झोंक दिया। जिसमें उसे दो गोली लगी। पीड़ित की हालत गंभीर है। पिता की तहरीर पर आरोपित पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर सात, आजादनगर निवासी प्रताप पुत्र सोमपाल ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र विशाल घर के पास मंदिर पर खड़ा था। आजादनगर निवासी अरविंद ने पुत्र को अपने घर पर बुलाया। घर पर अरविंद के साथ एक और लड़का और उसकी साली मुन्नी ओर एक बच्ची भी थी।

कुछ समय के बाद जानकारी मिली कि विशाल को गोली लग गयी है। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए विशाल को प्राथमिक उपचार कर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां भी स्‍वास्‍थ्‍य सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट से आपरेशन के दौरान एक गोली निकली है तथा एक गोली पेट से आर- पार हो गयी थी। उपचार के दौरान विशाल ने बताया कि उसे अरविन्द ने गोली मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।