Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड सीएम धामी की दो टूक, कहा- 'देवभूमि में नहीं चलेगा मतांतरण, लैंड व थूक जिहाद'

Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि देवभूमि में मतांतरण लैंड जिहाद और थूक जिहाद नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को ऐसी मानसिकता वाले लोगों को जवाब देना होगा। सीएम धामी ने किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में यह बात कही। कहा कि किच्छा में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं और 2025 में एम्स का सेटेलाइट सेंटर तैयार होगा।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 13 Oct 2024 04:21 PM (IST)
Hero Image
Pushkar Singh Dhami: कार्यक्रम में मौजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी। जागरण

जासं, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। Pushkar Singh Dhami: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि है। यहां मतांतरण, लैंड और थूक जिहाद नहीं चलेगा और न ही चलने दिया जाएगा। उत्तराखंड के समाज के लोगों को भी आगे आकर ऐसी मानसिकता वालों ल को जवाब देना होगा।

सीएम ने कहा कि किच्छा में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। 2025 में एम्स का सेटेलाइट सेंटर तैयार हो जाएगा। अब यहां बनने वाला इंडस्ट्रीयल पार्क उत्तराखंड की आर्थिकी का बड़ा आधार बनेगा।

नागरिक अभिनंदन समारोह

किच्छा के खेल मैदान में रविवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को सबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि 25 जून को देश में 12 आद्योगिक पार्क की बात चल रही थी। उस समय उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया था। पीएम ने राज्य को खुरपिया में इंडस्ट्रीयल पार्क की सौगात दी।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर उत्‍तराखंड के जनजातीय क्षेत्र में नहीं जलाते रावण के पुतले, दो गांवों के बीच होता है 'गागली युद्ध'

सीएम ने कहा पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनने वाला है। 850 एकड़ भूमि भारत सरकार को प्रक्रिया पूरी कर हस्तांतरित कर दी है। उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार के निर्णय नजीर बन रहे है। उत्तराखंड में लागू कानून देश दुनिया के लोग अपना रहे हैं।

उत्तराखंंड की आर्थिकी का आधार बनेगा इंडस्ट्रीयल पार्क : धामी

सीएम पुष्कर धामी ने कहा किच्छा में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। मॉडल डिग्री कालेज, हाईटेक बस अड्डा बन गया। नगला के लोगों को बचाने का रास्ता निकल भी गया। उन्होंने कहा मेरा अभिनंदन नहीं वास्तव में पीएम कर्मयोगी इस अभिनंदन के हकदार हैं। जिन्होंने उत्तराखंड को दूरदर्शी योजना दी।

40 से 50 साल से लटका जमरानी बांध का मुद्दा भी हल हो गया। तराई भावर की पेयजल, सिंचाई की समस्या के समाधान संभव हो पायेगा। साढे़ चार दशक से किसी ने इसकी सुध नहीं ली तब देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुध ली। एचएमटी की भूमि का काम रुका हुआ था। केंद्र से अनुमति के बाद एचएमटी की भूमि का प्रयोग सरकार कर सकती हैं।

जलस्तर नीचे जा रहा है उस पर जमरानी बांध से लाभ मिलेगा। उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार के निर्णय नजीर बन रहे हैं। उत्तराखंड में लागू कानून देश दुनिया के लोग अपना रहे हैं। नकल विरोधी कानून लाये। आम आदमी की योग्यता से खिलवाड़ हो रहा था। भर्ती प्रक्रिया में नकल माफिया से मिले लोग नौकरी पा जाते थे। सरकार ने गरीब माता पिता के बेटे और बेटियों का हक उनको दिलाने के लिए संकल्प लेने के बाद कानून लागू किया।

यह भी पढ़ें- सावधान! एक फोन कॉल आपको कर देगी कंगाल, 30 से ज्‍यादा लोगों को लगा चूना; सतर्क रहें और ये गलतियां कतई न करें

सौ से अधिक माफिया को जेल में डालने के साथ कानून बनाने का काम किया। कानून में उम्र कैद की सजा व संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया है। जिससे गरीबव माता पिता के बच्चे का एसडीएम बनने का सपना पूरा हो पाया है। जिसके चलते कानून लागू होने के बाद 17 हजार से अधिक नियुक्ति की हैं।

उन्होंने कहा उत्‍तराखंड देश का पहला राज्य है जहा समान नागरिक संहिता एक्ट के रूप में लागू होने वाला है। इसे सबकी समानता के लिए लाए हैं। इसका जनादेश उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने दिया था। 2022 के चुनाव में प्रस्ताव रखा था। प्रदेश की जनता ने पहली बार दोबारा सरकार बनाने का काम कर उत्तराखंड में इतिहास रचा।

साथ ही ऐसा कानून लेकर आये कि अब कोई भी दंगा करेगा। सरकारी संपत्ति या निजी संपत्ति का नुकसान करेगा उसकी भरपाई उससे की जाएगी। धर्मांंतरण, लैंड जिहाद, थूक जिहाद उत्तराखंड में नहीं चलेगा । इसके लिए समाज के लोगों को आगे आकर ऐसी मानसिकता के लोगों को जवाब देना होगा। उत्तराखंड में ये सब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड के लिए जो जरूरी है ऐसे सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा नए भू कानून से उद्योग लगाने वालों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। नए कानून के लागू होने के बाद किसी कीमत में माफिया को नहीं पनपने देंगे। जिन्होंने लैंड बैंक बनाया है। ऐसे लोगों के विरुद्ध करवाई करेंगे। सीएम धामी ने कहा जब खुरपिया में उद्योग लग जायेगा। पूरे जनपद को लाभ मिलेगा। उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को नमन किया। कहा जल्द उत्तराखंड टॉप स्पीड में भागने लगेगा। प्रदेश में इंडस्ट्री फ्रेंडली इको सिस्टम विकसित किया है। 

इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू, विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, प्रेम सिंह राणा, दर्ज मंत्री उत्तम दत्ता, संजीव खन्ना, भारत भूषण चुघ, धर्मराज जायसवाल, कमलेन्द्र सेमवाल, मूलचंद राठौर, संदीप अरोरा उपस्थित थे।

ये घोषणा की

  • अटरिया मार्ग की सड़क स्वीकृत करेंगे।
  • अम्बेडकर की प्रतिमा पंतनगर में  विभाजन विभीषिका स्तम्‍भ जगह चिन्हित करने का काम होगा।
  • प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान हटाया।
  • भूमिहीनों के लिए काम करेंगे।
  • दरउ में पार्क सौन्दर्यकरण आपदा में टूटे पुल का काम होगा।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।