Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Snowfall in Uttarkashi: गंगोत्री धाम में जमकर हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका मंदिर; देखें वीडियो

Snowfall in Uttarkashi उत्तरकाशी में मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम क्षेत्र में करीब 1 फीट बर्फ की चादर जम गई है। गंगोत्री मंदिर के पास भी जमकर बर्फबारी हुई। इसके अलावा हर्षिल घाटी और खरसाली हरकीदून क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी अभी जारी है और इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

By Shailendra prasad Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 01 Feb 2024 08:58 AM (IST)
Hero Image
मंगलवार की रात से गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हुई जो बुधवार को भी जारी रही ‌ । जागरण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में बुधवार दिन और बुधवार की रात को जमकर वर्षा हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम क्षेत्र में करीब 1 फीट बर्फ की चादर जम गई है। गंगोत्री मंदिर के पास भी जमकर बर्फबारी हुई।

गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी का वीडियो देखने को मिला। बुधवार को बर्फ के फाहे पड़ने से मंदिर भी सफेद हो गया। इसका वीडियो भी सामने आ गया।

बर्फबारी के बाद बंद रहे कई मार्ग

इसके अलावा हर्षिल घाटी और खरसाली, हरकीदून क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी अभी जारी है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगगानी से लेकर गंगोत्री तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अवरुद्ध है। इसके अलावा जिले के पांच मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुए हैं। इन मोटर मार्गो में उत्तरकाशी से लम्बगांव श्रीनगर को जोड़ने वाला मार्ग भी शामिल है।

जमकर हुई बारिश

बुधवार की रात को जिला मुख्यालय सहित पुरोला, बडकोट, नौगांव में जमकर वर्षा हुई है। जनपद उत्तरकाशी में लंबे अंतराल के बाद वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली है।

उत्तरकाशी में मौसम बदला

जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात को ही मौसम ने करवट ले ली थी। जिसके बाद मंगलवार की रात को निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। बुधवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा जारी रही।

हर्षिल घाटी में बर्फबारी

गंगोत्री यमुनोत्री हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। लेकिन रात को तापमान में गिरावट आई तो ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें