Amarnath Yatra 2024: नए रिकार्ड की ओर अमरनाथ यात्रा, सवा चार लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
Amarnath Yatra 2024: बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सवा चार लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से बुधवार को 2907 श्रद्धालुओं का 27 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 1 हजार 134 श्रद्धालुओं में से 774 पुरुष, 354 महिलाएं, 6 बच्चे शामिल थे।