Move to Jagran APP

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए क्यों बोलते हैं 'बोल बम बम भोले' जानें वजह

By JagranWed, 24 Jul, 2024, 02:43 pm IST

Kanwar Yatra 2024 : हर साल सावन के महीने में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2024) की शुरुआत होती है। इस दौरान अधिक संख्या में शिव भक्त गंगा नदी से जल लाकर सावन शिवरात्रि पर शिव जी का अभिषेक करते हैं। इस पर्व के लिए शिव मंदिरों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया जाता है। पौराणिक समय से सावन के महीने में शिव जी का अभिषेक करने की प्रथा चली आ रही है। इस माह के सोमवार को व्रत किया जाता है और कांवड़ यात्रा की शुरुआत होती है। कांवड़िए केसरिया रंग के वस्त्र धारण कर गंगा नदी से जल लाते हैं।