Move to Jagran APP

Nepal Rain: नेपाल में भारी बारिश का कोहराम, अब तक 62 लोगों की मौत

By JagranMon, 8 Jul, 2024, 08:50 am IST

Nepal Rain: मानसून की शुरुआत के बाद से नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है और 90 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मानसून से संबंधित इन मौतों का मुख्य कारण भूस्खलन, बाढ़ और आकाशीय बिजली गिरना है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, हिमालयी राष्ट्र में मानसून की शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मानसून में नेपाल में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के रिकॉर्ड के अनुसार, बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने जैसी मानसून से संबंधित विभिन्न आपदाओं में अब तक 62 लोग मारे गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार, चार लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है और 90 लोग घायल हुए हैं।