Weather Update: Haryana के 7 जिलों में ओलावृष्टि के आसार, दो दिन होगी बारिश। किसानों की बढ़ी धड़कनें
Weather Update: हरियाणा में शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। सात जिलों पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में ओलावृष्टि और बाकी जिलों में वर्षा होने की संभावना है। दो दिन तक वर्षा की संभावना के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।