Move to Jagran APP

Paris Olympic 2024 : मेडल जीतने के बाद दादी को है Manu Bhaker का इंतजार, पोती को देंगी सोने की चैन

By JagranMon, 29 Jul, 2024, 08:39 am IST

Paris Olympic 2024 : भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का खाता खोल दिया है। उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से मनु की दादी बेहद खुश हैं और वह अपनी पोती के घर आने पर उनको उनकी मनपसंद का खाना खिलाने को बेकरार हैं।