Move to Jagran APP

Chandrayaan-3: बादलों के बीच चंद्रयान-3 का दिखा अद्भुत नजारा, प्लेन से यात्री ने रिकॉर्ड किया वीडियो

सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 से जुड़े हुए पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक यूजर के एक पोस्ट ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। एक यूजर ने तो प्लेन में बैठे हुए चंद्रयान-3 की वीडियो रिकॉर्ड की। दरअसल ट्विटर यूजर प्लेन में बैठा हुआ था तभी उसने चंद्रयान-3 को आसमान में जाते हुए देखा और उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sat, 15 Jul 2023 10:12 PM (IST)
Hero Image
बादलों के बीच चंद्रयान-3 का दिखा अद्भुत नजारा
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 की 14 जुलाई को सफल लॉन्चिंग की। ऐसे में यह तारीख भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गई, क्योंकि भारत ने चंद्रयान-2 के फॉलोअप मिशन को अंजाम दिया।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंदा मामा की तरफ भेजे गए यान लाखों लोग गवाह बने और इनमें से कई सारे लोगों ने इस सुनहरे पल को अपने कैमरों में कैद भी किया।

आसमान में रिकॉर्ड हुआ चंद्रयान-3 का वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभी भी चंद्रयान-3 से जुड़े हुए पोस्ट भर-भरकर किए जा रहे हैं और वह काफी ज्यादा वायरल भी हो रहे हैं। इसी बीच एक यूजर के एक पोस्ट ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। एक यूजर ने तो प्लेन में बैठे हुए चंद्रयान-3 की वीडियो रिकॉर्ड की और इसे ट्विटर पर साझा किया।

दरअसल, ट्विटर यूजर प्लेन में बैठा हुआ था तभी उसने चंद्रयान-3 को आसमान में जाते हुए देखा और उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

बादलों के ऊपर दिखा अद्भुत नजारा

वायरल हो रहे वीडियो में बादलों के ऊपर से चंद्रयान-3 को जाते हुए देखा जा रहा है। 30 सेकंड के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा भी हो रही है। 14 जुलाई को अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि लगभग 1300 यूजर्स ने इसे रिट्वीट किया है और लगभग छह हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

कब होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग?

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार अपराह्न दो बजकर 35 मिनट पर अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया गया था और चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी, लेकिन लैंडर और रोवर ले जा रहा चंद्रयान-3 एक अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा।