Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

थाईलैंड में महिला के पूरे शरीर पर लिपटा था 16 फीट का अजगर, दो घंटे तक जूझती रही; फिर पढ़ें क्या हुआ?

थाईलैंड में एक महिला से जुड़ा अद्भुत मामला सामने आया है। 64 साल की महिला अजगर का शिकार हो गई महिला का नाम अरोम है। लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक अजगर महिला का गला घोंटे रहा। महिला बैंकॉक में अपने घर के बाहर बर्तन साफ ​​कर रही थी तभी उसे अपनी जांघ में तेज दर्द महसूस हुआ और उसने नीचे देखा।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 20 Sep 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
महिला के पूरे शरीर पर लिपटा था अजगर (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड में एक महिला से जुड़ा अद्भुत मामला सामने आया है। 64 साल की महिला अजगर का शिकार हो गई, महिला का नाम अरोम है। लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक अजगर महिला का गला घोंटे रहा। महिला बैंकॉक में अपने घर के बाहर बर्तन साफ ​​कर रही थी, तभी उसे अपनी जांघ में तेज दर्द महसूस हुआ और उसने नीचे देखा तो 13 से 16 फुट के अजगर ने उसे जकड़ रखा था।

महिला ने कहा, 'मैं पानी लेने ही वाली थी और जब मैं बैठी तो उसने तुरंत मुझे काट लिया।' उसके बाद मैंने देखा, सांप मेरे चारों ओर लिपटा हुआ था।' महिला मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन शुरू में किसी ने जवाब नहीं दिया। बाद में, उसके एक पड़ोसी ने उसकी परेशान भरी पुकार सुनी और पुलिस से सहायता मांगी।

महिला के चारों ओर लिपटा हुआ था अजगर

बैंकॉक के दक्षिणी प्रांत समुत प्राकन में फ्रा समुत चेदि पुलिस स्टेशन के पुलिस मेजर सार्जेंट अनुसोर्न वोंगमाली ने इस घटना को संज्ञान में लिया, पुलिस ने घटना की जांच की और बताया, 'हम यह देखकर हैरान रह गए कि महिला फर्श पर बंधी हुई थी और उसके चारों ओर अजगर लिपटा हुआ था। सांप सचमुच बहुत बड़ा था।'

पुलिस और पशु नियंत्रण अधिकारियों ने इसके बाद सांप के सिर पर तब तक वार किया जब तक उसने महिला को अपनी पकड़ से नहीं छोड़ा और पकड़े जाने से पहले ही फिसल कर दूर जा गिरा। कुल मिलाकर, अरोम ने अजगर के चंगुल में लगभग दो घंटे बिताए। महिला को इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया।

पिछले साल सांप के काटने से हुई 26 मौतें

थाईलैंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, पिछले साल देश में लगभग 12,000 लोगों का जहरीले सांप और जानवरों के काटने का इलाज किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि उस अवधि के दौरान सांप के काटने से छब्बीस लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: VIDEO: महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर, तीन दिनों के बाद सांप का पेट काटा गया तो अंदर मिली पूरी बॉडी